
IND vs AUS Test Series: कोहली-सिराज के बाद जडेजा... ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के निशाने पर टीम इंडिया, मेलबर्न टेस्ट से पहले गर्माया माहौल
AajTak
ऑस्ट्रेलियाई मीडिया अपनी क्रिकेट टीम का 12वां खिलाड़ी होने के लिए बदनाम है. खासकर जब उसका मुकाबला भारत जैसी तगड़ी टीम से हो, जिसने मेजबान टीम को उसके घर पर पिछली दो टेस्ट सीरीज में हराया है. जडेजा की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भी ऑस्ट्रेलियाई पत्रकारों ने बवाल काटा.
भारतीय क्रिकेट टीम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है. इस टूर पर दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट को भारत ने 295 रनों से जीता था. फिर एडिलेड टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से जीत हासिल की थी. जबकि गाबा टेस्ट ड्रॉ रहा. यानी टेस्ट सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है. अब दोनों टीमों के बीच चौथा टेस्ट मैच 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में खेला जाना है.
जडेजा ने हिंदी में दिए जवाब, तिलमिलाया AUS मीडिया
इस दौरे पर कुछ विवाद भी देखने को मिले हैं. इसके केंद्र में ऑस्ट्रेलियाई मीडिया है, जो भारतीय टीम को निशाना बना रहा है. 21 दिसंबर को रवींद्र जडेजा की प्रेस कॉन्फ्रेंस (PC) के दौरान भी बवाल हुआ. जडेजा ने एमसीजी में प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया, जहां इस ऑलराउंडर ने भारतीय पत्रकारों के सवालों के उत्तर दिए. ये प्रेस कॉन्फ्रेंस इंडियन मीडिया के लिए ही रखी गई थी, ऐसे में जडेजा ने हिंदी में ही सवालों के जवाब दिए.
💬💬 R Ashwin played with me like an on-field mentor#TeamIndia all-rounder Ravindra Jadeja reminisces about his partnership with R Ashwin. 👌👌#ThankyouAshwin | #AUSvIND | @imjadeja pic.twitter.com/3QGQFYztmB
जडेजा की प्रेस कॉन्फ्रेंस ऑस्ट्रेलियाई मीडिया को रास नहीं आया. ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार जडेजा की तरफ से हिंदी में सवालों के जवाब दिए जाने से काफी आहत दिखे. पीसी के अंत में ऑस्ट्रेलियाई पत्रकारों ने जडेजा से अंग्रेजी में प्रश्न पूछा चाहा, हालांकि जडेजा ने पीसी छोड़ने का फैसला किया क्योंकि उन्हें होटल वापस जाने के लिए टीम बस पकड़नी थी. भारतीय टीम के मीडिया मैनेजर मौलिन पारिख ने कहा कि जडेजा अंग्रेजी में सवालों के जवाब नहीं दे पाएंगे क्योंकि समय नहीं है.
हालांकि ऑस्ट्रेलियाई पत्रकारों ने जिद करते हुए कहा कि एक सवाल तो अंग्रेजी में लिया जाए. इस पर मीडिया मैनेजर ने कहा- माफ करें, अभी हमारे पास समय नहीं है. आप देख सकते हैं कि टीम बस इंतजार कर रही है. फिर ऑस्ट्रेलियाई पत्रकारों ने कहा कि क्या एक प्रश्न अंग्रेजी में नहीं लिया जा सकता था. इस पर मीडिया मैनेजर ने साफ किया कि यह पीसी मुख्यत: भारतीय मीडिया के लिए आयोजित किया गया था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










