
IND Vs AUS Match Highlights: भारत ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को धोया, कोहली-शमी का जलवा, चैम्पियंस ट्रॉफी से एक कदम दूर टीम इंडिया
AajTak
IND Vs AUS Match Highlights: ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का पहला सेमीफाइनल मैच भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच मंगलवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. मैच में टॉस ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 265 रनों का टारगेट दिया. जवाब में भारतीय टीम ने 4 विकेट से मुकाबला जीतकर फाइनल में एंट्री कर ली.
IND Vs AUS Match Highlights: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम का अजेय रथ जारी है. इसी के साथ टीम इंडिया ने ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में एंट्री कर ली है. चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का पहला सेमीफाइनल मैच मंगलवार (4 मार्च) को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया.
इस मैच को टीम इंडिया ने 4 विकेट से जीत लिया. इस जीत के हीरो तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और विराट कोहली रहे. इस जीत के साथ रोहित ब्रिगेड ने चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल एंट्री कर ली है. जहां उसकी टक्कर दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से होगा.
दूसरा सेमीफाइनल न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मार्च को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में होना है. फाइनल मुकाबला 9 मार्च को दुबई में होगा.
मैच में टॉस ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 265 रनों का टारगेट दिया. जवाब में भारतीय टीम ने 48.1 ओवर में ही सेमीफाइनल अपने नाम कर लिया. टीम की ओर से विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 84 रन बनाए.
खराब शुरुआत के बाद कोहली ने टीम को संभाला
भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही थी. टीम ने 43 के स्कोर पर ही 2 विकेट गंवा दिए थे. शुभमन गिल 8 और कप्तान रोहित शर्मा 28 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद विराट कोहली ने श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर 111 गेंदों पर 91 रनों की पार्टनरशिप कर टीम को संभाला. 134 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा. श्रेयस 45 रन बनाकर आउट हुए और फिफ्टी से चूक गए.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










