
IND vs AUS, Jasprit Bumrah: जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास... झटके 200 टेस्ट विकेट, पहली बार हुआ ऐसा, सारे भारतीय सूरमा पिछड़े
AajTak
बूम बूम बुमराह ने ट्रेविस हेड को आउट करके इतिहास रच दिया. बुमराह ने इसी के साथ टेस्ट क्रिकेट में अपने 200 विकेट पूरे कर लिए. टेस्ट मैचों के लिहाज से बुमराह सबसे तेज 200 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों की लिस्ट में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं.
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने स्टीव स्मिथ के शतक (140 रन) की बदौलत अपनी पहली पारी में 474 रन बनाए. जवाब में भारतीय टीम की पहली पारी 369 रनों पर सिमटी. यानी ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी के आधार पर. भारत की ओर से पहली पारी में नीतीश रेड्डी ने शानदार 114 रन बनाए.
जब दूसरी पारी शुरू हुई, तो तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने गदर काट दिया. बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया को एक के बाद एक के झटके दिए. इसके चलते ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 91 रनों पर ही छह विकेट गंवा दिए. बुमराह ने इन छह में से चार विकेट लिए. इस दौरान बुमराह ने ट्रेविस हेड को नीतीश रेड्डी के हाथों कैच आउट कराकर इतिहास रच दिया. बुमराह ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 200 विकेट पूरे कर लिए.
Jasprit Bumrah takes his 200th Test wicket and follows it up with 201 just moments later!#AUSvIND | #MilestoneMoment | @nrmainsurance pic.twitter.com/NpiXDBaVDI
बूम बूम बुमराह गेंदों के हिसाब से सबसे तेज 200 टेस्ट विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. बुमराह ने मोहम्मद शमी को पछाड़ दिया, जिन्होंने 200 टेस्ट विकेट लेने के लिए 9896 गेंदें फेंकी थीं. ओवरऑल जसप्रीत बुमराह इस मामले में चौथे नंबर पर हैं. बुमराह ने 200 टेस्ट विकेट लेने के लिए 8484 गेंदें ली हैं. वकार यूनुस (पाकिस्तान), डेल स्टेन (साउथ अफ्रीका) और कगिसो रबाडा (साउथ अफ्रीका) बुमराह से इस मामले में आगे हैं.
सबसे तेज 200 टेस्ट विकेट (गेंदों के हिसाब से) 7725 वकार यूनुस 7848 डेल स्टेन 8153 कगिसो रबाडा 8484 जसप्रीत बुमराह
देखा जाए तो टेस्ट मैचों के लिहाज से बुमराह सबसे तेज 200 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों की लिस्ट में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं. रवींद्र जडेजा ने भी 44वें टेस्ट में 200 विकेट पूरे किए थे. भारतीयों में केवल आर. अश्विन ही बुमराह से तेज 200 विकेट लेने में सफल रहे हैं. अश्विन ने 38वें टेस्ट में ये उपलब्धि हासिल की थी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










