
IND vs AUS Final, World Cup 2023: अगर ऐसा हुआ तो भारत-ऑस्ट्रेलिया दोनों ही बन सकते हैं चैम्पियन, जानिए दिलचस्प समीकरण...
AajTak
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टक्कर होनी है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले इस फाइनल मुकाबले के लिए आईसीसी ने खास इंतजाम किए हैं. बारिश से मैच के प्रभावित होने की स्थिति में रिजर्व डे का भी प्रावधान किया गया है.
भारत की मेजबानी में खेला जा रहा क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 अपने आखिरी दौर में पहुंच चुका है. वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 19 नवंबर (रविवार) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय टीम की कोशिश तीसरी बार खिताब जीतने की होगी. दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया भी छठी बार खिताब जीतने के लिए पूरा जोर लगाएगा.
इस फाइनल मुकाबले के दौरान अहमदाबाद में बारिश की आशंका ना के बराबर है, जो क्रिकेट फैन्स के लिए अच्छी बात है. हालांकि मौसम का मिजाज कब बदल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता. ऐसे में फैन्स यह भी जानने को आतुर हैं कि यदि बारिश आती है और फाइनल मुकाबला पूरी तरह धुलता है तो क्या होगा?
Pumped 🆙 for the #CWC23 Final 🏟️👌#TeamIndia | #MenInBlue | #Final | #INDvAUS pic.twitter.com/9YtJiO2anE
बता दें कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने फाइनल मैच के लिए रिजर्व डे रखा है. ऐसे में यदि फाइनल मुकाबले के दौरान बारिश आती है और मैच पूरी तरह से धुल जाता है, तो उस स्थिति में मैच को अगले दिन यानी रिजर्व डे में पूरा कराया जाएगा. अब फैन्स के मन में यह सवाल होगा कि यदि रिजर्व डे में भी बारिश आती है और मैच पूरी तरह धुलता है, तब क्या होगा?
ऐसी स्थिति में भारत-ऑस्ट्रेलिया दोनों बनेंगे चैम्पियन
इसको लेकर भी आईसीसी ने स्पष्ट जानकारी दे रखी है. उनके मुताबिक यदि रिजर्व डे में भी बारिश आती है और मैच पूरी तरह धुलता है, तब दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित कर दिया जाएगा. साल 2002 के चैम्पियंस ट्रॉफी फाइनल में ऐसा देखने को मिला था, जब भारत-श्रीलंका संयुक्त विजेता बने थे. वैसे 48 साल के क्रिकेट वर्ल्ड कप इतिहास में आजतक कोई भी फाइनल मुकाबला रिजर्व डे पर नहीं गया है और निर्धारित दिन ही विजेता टीम का फैसला हुआ.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









