
IND vs AUS 5th T20I: आखिरी टी20 में बड़े बदलाव करेंगे सूर्या, ये हो सकती है भारत-ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11
AajTak
टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का आज (3 दिसंबर) पांचवां एवं आखिरी मुकाबला खेला जाना है. भारतीय टीम पहले ही सीरीज में 3-1 की बढ़त ले चुकी है. यह देखना दिलचस्प होगा कि इस मैच के लिए प्लेइंग-11 में कोई बदलाव होता है या नहीं.
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का आज (3 दिसंबर) पांचवां एवं आखिरी मुकाबला खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा. सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम पहले ही सीरीज में अजेय बढ़त ले चुकी है. यदि भारतीय टीम इस मुकाबले को जीत लेती है तो वह 4-1 से सीरीज पर कब्जा कर लेगी. भारतीय समयानुसार यह मुकाबला शाम सात बजे से शुरू होगा.
शानदार फॉर्म में हैं भारतीय बल्लेबाज
इस टी20 सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों का जलवा देखने को मिला है. कप्तान सूर्यकुमार यादव, ऋतुराज गायकवाड़, रिंकू सिंह, यशस्वी जयसवाल और इशान किशन ने अच्छा प्रदर्शन किया है. पिछले मैच में ईशान किशन की जगह खेलने वाले जितेश शर्मा ने भी अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित किया. गेंदबाजी में स्पिनर रवि बिश्नोई ने अभी तक सात विकेट लेकर अच्छा प्रदर्शन किया है.
Secret behind the giant six 😎 Roaring Raipur crowd 🔥 Adding calmness to the partnership 👏 On the mic with Rinku Singh & Jitesh Sharma 👌👌 - By @28anand Watch the full Video 🎥🔽 #TeamIndia | #INDvAUS https://t.co/lc8Dfk7hI7 pic.twitter.com/RHaXeFnsmP
वैसे पांचवे टी20 मुकाबले में सबकी निगाहें श्रेयस अय्यर और दीपक चाहर पर होंगी. साउथ अफ्रीका दौरे पर जाने से पहले श्रेयस चिन्नास्वामी स्टेडियम में बड़ी पारी खेलने की कोशिश करेंगे. उन्होंने कुछ दिन पहले ही वनडे विश्व कप में इस मैदान पर नीदरलैंड्स के खिलाफ शतक लगाया था. उधर दीपक चाहर ने भी चोट के चलते लंबे समय तक बाहर रहने के बाद वापसी की है. चाहर ने रायपुर टी20 में टिम डेविड और मैथ्यू शॉर्ट के विकेट्स लेकर प्रभाव डाला, लेकिन उन्होंने अपने चार ओवर के कोटे में 44 रन दिए थे.
इस दो खिलाड़ियों की हो सकती है एंट्री

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










