
IND vs AUS 5th T20: ऋतुराज गायकवाड़ के पास आज इतिहास रचने का मौका, तोड़ेंगे कोहली का ये धांसू रिकॉर्ड!
AajTak
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का पांचवां मुकाबला आज बेंगलुरु में है. इस मुकाबले में सबकी निगाहें ओपनर बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ पर रहेंगी. ऋतुराज 19 रन बनाते ही एक बड़ा रिकॉर्ड बना देंगे.
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आज (3 दिसंबर) आखिरी मुकाबला खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम सात बजे से होना है. भारतीय टीम सीरीज में पहले ही 3-1 की अजेय बढ़त ले चुकी है. अब इस मुकाबले को जीतकर वह साउथ अफ्रीका दौरे से पहले मोमेंटम बरकरार रखना चाहेगी.
शानदार फॉर्म में चल रहे ऋतुराज
इस मुकाबले में सबकी निगाहें ओपनर बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ पर रहेंगी, जो इतिहास रचने से 19 रन दूर है. ऋतुराज 19 रन बनाते ही एक बड़ा रिकॉर्ड बना देंगे. वह किसी द्विपक्षीय टी20 सीरीज में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. गायकवाड़ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा सीरीज में कुल चार मैच खेलकर 71 की औसत से 213 रन बना चुके हैं, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल रहे.
✈️ Touchdown Bengaluru! #TeamIndia are here for the 5⃣th & final #INDvAUS T20I 👌👌@IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/Do8dCnpkuF
बता दें कि भारतीय टीम की ओर से किसी द्विपक्षीय टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम पर है. किंग कोहली ने साल 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की घरेलू टी20 सीरीज में 231 रन बनाए थे. केएल राहुल इस मामले में फिलहाल दूसरे स्थान पर हैं. राहुल ने साल 2020 में न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में 224 रन बनाए थे.
सुंदर-दुबे को मिल सकता है इस मैच में मौका

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










