
IND vs AUS 4th Test Updates Day 4 Score LIVE: 5 रन के अंदर 3 विकेट गिरे...बुमराह-सिराज का मेलबर्न में कहर, ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम आउट
AajTak
Boxing Day Test, India vs Australia 4th Test, day 4 LIVE: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट जारी है, आज (29 दिसंबर) मैच का चौथा दिन है. ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 474 रनों पर ऑलआउट हो गई. फिर भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 369 रन बनाए.
ND vs AUS 4th Test Live Update Day 4 LIVE: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 के तहत भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में खेला जा रहा है. यह मुकाबला 26 दिसंबर को शुरू हुआ. आज मैच का चौथा दिन (29 दिसंबर) है. ऑस्ट्रेलियाई टीम अपनी दूसरी पारी में बैटिंग कर रही है. उसका स्कोर 90 रन के करीब है, और 5 विकेट गिर चुके हैं. मार्नस लाबुशेन और एलेक्स कैरी क्रीज पर हैं. भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 369 रन बनाए. भारत की ओर से नीतीश रेड्डी ने 114 रनों का योगदान दिया.
बता दें कि इस मैच की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया की टीम 474 रनों पर सिमट गई थी. यानी पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया को 105 रनों की लीड मिली. इस मैच में सारे नतीजे (ड्रॉ, भारत की जीत, ऑस्ट्रेलिया की जीत) संभव है. देखना होगा कि भारत के जवाब के बाद ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी में बल्लेबाजी कितनी देर तक करेगी और भारत को क्या टारगेट देगी. मेलबर्न में हो रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच से जुड़े अपडेट, लाइव स्कोर को हम लगातार अपडेट कर रहे हैं. ऐसे में आप इस पेज को रिफ्रेश करते रहें.
एक ही ओवर में बुमराह ने हेड-मार्श को आउट किया दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत उतनी अच्छी नहीं रही. उसने 20 रनों के स्कोर पर ही डेब्यूटेंट सैम कोंस्टास का विकेट गंवा दिया. कोंस्टास (8 रन) को जसप्रीत बुमराह ने एक बेहतरीन गेंद पर क्लीन बोल्ड किया. फिर सिराज ने उस्मान ख्वाजा (21 रन) का स्टम्प उड़ा दिया. इसके बाद भारत को जब एक समय विकेट की तलाश थी तो सिराज ने स्टीव स्मिथ को निपटा दिया. इसके बाद बुमराह का मैजिक शुरू हुआ, उन्होंने 34वें ओवर में पहले ट्रेविस हेड और फिर उसी ओवर की आखिरी गेंद पर मिचेल मार्श को आउट कर दिया.
ऑस्ट्रेलिया का स्कोरकार्ड
विकेट पतन: 1-20 (सैम कोंस्टास, 6.3 ओवर), 2-43 (उस्मान ख्वाजा, 18.5 ओवर), 3-80 (स्टीव स्मिथ, 32.3 ओवर), 4-85 (ट्रेविस हेड, 33.2 ओवर), 5-85 (मिशेल मार्श, 33.6 ओवर)
टीम इडिया की पहली पारी में रेड्डी रहे हीरो भारत की ओर से पहली पारी में ओपनिंंग करने के लिए रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल उतरे. लेकिन रोहित शर्मा दिन के दूसरे ही ओवर में कंगारू कप्तान पैट कमिंंस की गेंद पर चलते बने. वहीं केएल राहुल सही लय में लग रहे थे लेकिन वह भी पैट कमिंंस की गेंद पर बोल्ड हो गए.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










