
IND vs AUS 3rd T20: क्या बारिश से धुलेगा भारत-ऑस्ट्रेलिया का तीसरा मैच? जानिए हैदराबाद के मौसम का हाल
AajTak
टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज (25 सितंबर) तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जाना है. हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम यह मुकाबला शाम 7 बजे से होना है. दोनों टीमें फिलहाल 1-1 से बराबर पर हैं, ऐसे में इस मुकाबले की विजेता टीम टी20 सीरीज पर कब्जा कर लेगी.
टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज (25 सितंबर) हैदराबाद में टी20 मुकाबला खेला जाना है. मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.00 बजे से खेला जाएगा. पहले मुकाबले में जहां ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत को चार विकेट से पराजित किया था. वहीं दूसरे टी20 मैच में भारत ने छह विकेट से जीत हासिल की थी. ऐसे में अब तीसरा मैच सीरीज के लिहाज से निर्णायक हो गया है.
ऐसा रहेगा हैदराबाद का मौसम
तीसरे टी20 मैच में भी बारिश थोड़ा बहुत खलल डाल सकता है. मैच के दौरान तापमान 25-27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा और हवा 19 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेगी. लगभग 59% बादल छाए रहने और वर्षा की संभावना 55% है. वैसे हैदराबाद में बारिश का अनुमान शाम 5 बजे के करीब जताया गया है और मैच के दौरान बारिश की संभावना काफी कम है. टॉस जीतने वाली टीम बिना संकोच जरूर बल्लेबाजी करना पसंद करेगी.
राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के काफी मुफीद रहती है. दोनों टीमों के पास कुछ बड़े हिटर हैं, ऐसे में बड़े स्कोर की भविष्यवाणी करना गलत नहीं होगा. वैसे इस मैच में गेंद और बल्ले दोनों के बीच अच्छा मुकाबला होने की उम्मीद है. हैदराबाद के मैदान पर 2019 के बाद से कोई इंटरनेशनल या आईपीएल मैच नहीं खेला गया है. यहां भारत और ऑस्ट्रेलिया के ही बीच आखिरी मुकाबला हुआ था, जिसमें रनों की बरसात हुई थी.
फॉर्म में लौटना चाहेंगे चहल-हर्षल
मुकाबले में सबकी निगाहें हर्षल पटेल और युजवेंद्र चहल पर होंगी, जो अबतक बेअसर साबित हुए हैं. भारत ने नागपुर में जीत दर्ज करके सीरीज भले ही बराबर कर ली हो, लेकिन हर्षल और चहल की फॉर्म चिंता का विषय बन चुका है. भारतीय टीम टी20 विश्व कप से पहले इन दोनों को फॉर्म में वापसी करते हुए देखना चाहेगी. भारत के लिए जसप्रीत बुमराह की वापसी अच्छी खबर है लेकिन तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की खराब फॉर्म चिंता का विषय है. भुवनेश्वर को दूसरे टी20 मैच से बाहर बैठना पड़ा था.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.











