
Ind Vs Aus: भारत के खिलाफ सीरीज से पहले फॉर्म में लौटा ये स्टार, जड़ी लगातार 2 सेंचुरी
AajTak
भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घर में चार टेस्ट मैच की सीरीज़ खेलनी है. इस सीरीज़ से पहले ऑस्ट्रेलिया का स्टार बल्लेबाज फॉर्म में लौट आया है और यह टीम इंडिया के लिए मुश्किल की बात है.
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फरवरी में टेस्ट सीरीज़ शुरू होने में अब कुछ वक्त ही बचा है. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज खत्म होने के बाद भारतीय टीम की यह चुनौती शुरू होने जा रही है. लेकिन इस सीरीज से शुरू होने से पहले ही टीम इंडिया की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ फॉर्म में लौट आए हैं.
स्टीव स्मिथ इन दिनों बिग बैश में खेल रहे हैं और उन्होंने अपने पिछले दो मैच में दो सेंचुरी जड़ दीं. 21 जनवरी को हुए मैच में स्टीव स्मिथ ने 125 रन नाबाद बनाए, उन्होंने सिर्फ 66 बॉल खेलीं और इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके, 9 छक्के निकले. इससे पहले उन्होंने 101 रनों की पारी खेली थी, जिसमें उनके बल्ले से 5 चौके और 7 छक्के निकले.
टीम इंडिया के खिलाफ बरसेंगे रन! स्टीव स्मिथ को मौजूदा वक्त के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में एक माना जाता है और वह फैब-4 का हिस्सा भी हैं. स्टीव स्मिथ का भारत के खिलाफ रिकॉर्ड भी काफी दमदार है, हालांकि भारत के खिलाफ फरवरी में होने वाली सीरीज़ से पहले उनकी फिटनेस पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. लेकिन स्टीव स्मिथ ने कहा है कि वह सीरीज के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.
स्टीव स्मिथ के रिकॉर्ड को देखें तो उन्होंने 92 टेस्ट मैच में 60 के अधिक के औसत से 8647 रन बनाए हैं. स्टीव स्मिथ के नाम 30 टेस्ट शतक, 37 अर्धशतक हैं. भारत के खिलाफ अगर उनके टेस्ट रिकॉर्ड को देखें तो उन्होंने अभी तक कुल 14 टेस्ट खेले हैं, इनमें 1742 रन बने हैं. भारत के खिलाफ स्टीव स्मिथ ने 8 शतक और 5 अर्धशतक जमा चुके हैं.
भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज़ • पहला मैच- 9-13 फरवरी, नागपुर • दूसरा मैच- 17-21 फरवरी, दिल्ली • तीसरा मैच- 1-5 मार्च, धर्मशाला • चौथा मैच- 9-13 मार्च, अहमदाबाद

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.











