
iNCOVACC: जानिए देश की पहली Nasal Vaccine के बारे में, कैसे बनी है, कैसे काम करेगी, इस्तेमाल का तरीका क्या होगा?
AajTak
भारत में अब जल्द ही नाक से दी जाने वाली वैक्सीन भी लगाई जा सकती है. इस वैक्सीन का नाम iNCOVACC है, जिसे भारत बायोटेक ने बनाया है. वैक्सीन की सबसे खास बात यही है कि इसे नाक के जरिए दिया जाएगा. इसकी ड्रॉप नाक में डाली जाएगी. ये वैक्सीन काम कैसे करती है? कितनी असरदार है? जानें सबकुछ...
चीन में कोरोना से तबाही जारी है. इससे दुनिया पर एक बार फिर से कोरोना का वैसा ही संकट आने का खतरा बढ़ गया है, जैसा तीन साल पहले आया था.
कोरोना की नई लहर के खतरे के बीच भारत में जल्द ही इंट्रानेजल वैक्सीन भी लगनी शुरू हो सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोविड वैक्सीन पर बनी एक्सपर्ट कमेटी ने भारत बायोटेक की नेजल वैक्सीन को बूस्टर डोज के तौर पर लगाने की मंजूरी देने की सिफारिश की है.
भारत बायोटेक की इस नेजल वैक्सीन का नाम iNCOVACC है. इस वैक्सीन को इस साल 6 सितंबर को सरकार ने इमरजेंसी यूज की मंजूरी दे दी थी. हालांकि, अभी ये वैक्सीन लगाई नहीं जा रही है.
अगर वैक्सीन को रोलआउट करने की मंजूरी मिलती है तो एक और नई वैक्सीन जुड़ जाएगी. फिलहाल, कोविन पोर्टल पर भारत बायोटेक की कोवैक्सीन (Covaxin), सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड (Covishield) और कोवोवैक्स (Covavax), रूस की स्पूतनिक वी (Sputnik V) और बायोलॉजिकल ई लिमिटेड की कोर्बीवैक्स (Corbevax) लिस्टेड है.
दो हफ्ते पहले भारत बायोटेक ने अपनी नेजल वैक्सीन को भी कोविन पोर्टल पर लिस्टेड करने की अपील की थी. अगर सरकार की ओर से मंजूरी मिलती है तो भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल हो जाएगा जहां नेजल वैक्सीन लगाई जा रही है.
क्या है ये वैक्सीन?

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










