
Imran Khan Update: पाकिस्तान में गहराया सियासी संकट! क्या होगा इमरान खान का अगला कदम?
AajTak
इमरान खान की कुर्सी औंधे मुंह गिरती साफ-साफ दिख रही है. अपनी ही पार्टी में बगावत के बीच इमरान खान को एक और झटका लगा है. सहयोगी पार्टी MQM ने भी सरकार से दामन छुड़ा लिया है और इमरान खान के लिए सरकार बचा पाना बेहद मुश्किल लग रहा है. पाकिस्तान में सत्ता का मुकाबला आखिरी ओवर में हैं. इमरान खान आंखे मूंदकर बल्ला भांजने में लगे हैं. कोशिश कर रहे हैं कि विपक्ष की कोई ढीली गेंद सीधे बल्ले पर आ जाए और वो बाउंड्री लगाकर मैच जीत जाएं. पाकिस्तान में सबसे बड़े सियासी संकट पर भारत के पूर्व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा और पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार नजम सेठी ने अंजना ओम कश्यप से बात की. इमरान खान के अगले कदम और पाकिस्तान की राजनीति पर देखें क्या बोले एक्सपर्टस्? देखें ये एपिसोड.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










