
Imran Khan Update: क्या इमरान खान और सेना के बीच हो गयी डील? देखें स्पेशल रिपोर्ट
AajTak
इमरान खान की चिट्ठी में विदेशी ताकत के खिलाफ सबूत की बात कहीं जा रही है, लेकिन वो विदेशी ताकत कौन है? इस सवाल का जवाब पाकिस्तान की मीडिया में दिया जा रहा है. आज शाम 3 बजे से पड़ोसी पाकिस्तान में बहुत हलचल है, इसका कारण खतरे में फंसे इमरान खान हैं. एक रहस्यमयी खत की बहुत चर्चा हो रही है, जहां एक ओर विपक्षी और पाकिस्तान की सेना मुतमईन हैं कि इमरान खान की सरकार का जाना तय हैं। वहीं दूसरी ओर इमरान खान एक चिट्ठी के दम पर आवाज में असर के लिए बेकरार हैं. वो आज ही रात को देश से बात करने वाले थे, एक चिट्ठी के बारे में बताने वाले थे, लेकिन सेना प्रमुख से मुलाकात के बाद भाषण टल गया. मुलाकात के बाद हालात क्यों बदले? क्या इमरान खान और सेना के बीच डील हो गयी? जानने के लिए देखें स्पेशल रिपोर्ट का ये एपिसोड.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










