
Immunity: सर्दी में इन 7 गलतियों से भी होती है इम्यूनिटी कमजोर, हो जाएं सावधान
AajTak
हमारा इम्यूनिटी सिस्टम शरीर को इंफेक्शन और बैक्टीरिया से लड़ने की ताकत देता है. एक्सपर्ट कहते हैं कि सर्दी के मौसम में हमारी इम्यूनिटी स्लो हो जाती है और बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है.
सर्दी के मौसम में हमारा इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर हो जाता है. हामारी कुछ मामूली गलतियों के चलते इम्यूनिटी वीक हो जाती है और शरीर इंफेक्शन-बैक्टीरिया से लड़ने की क्षमता खो बैठता है. आइए जानते हैं कि आखिर हमारी कौन सी गलतियों के चलते इम्यूनिटी कमजोर होती है और हम इसे कैसे दुरुस्त कर सकते हैं. पानी की कमी- सर्दी के मौसम में लोगों को कम प्यास लगती है, लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं कि शरीर को पानी की जरूरत ही नहीं है. सर्दी में कम पानी पीने की वजह से बॉडी डीहाइड्रेट होने लगती है और इम्यूनिटी पर इसका बुरा असर पड़ने लगता है. इसलिए सर्दी के मौसम में पर्याप्त पानी पीएं. फल-सब्जियां न धोना- बाजार से आई फल-सब्जियों को सीधे खाने की गलती कभी न करें. इनमें लगे कैमिकल शरीर में जाकर आपकी इम्यूनिटी डाउन कर सकते हैं. फल-सब्जियों को साफ पानी में अच्छे से धोएं और ढंग से पकाकर खाएं.More Related News

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












