
IMD Weather Update: हिमाचल-उत्तराखंड में बरसेंगे बादल, होगी बर्फबारी, जानें दिल्ली-यूपी में कैसा रहेगा मौसम
AajTak
मौसम विभाग की मानें तो आज जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश के साथ-साथ कुछ इलाकों में बर्फबारी की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. आइए जानते हैं आईएमडी ने क्या दी जानकारी.
IMD Weather Update, Snowfall and Rainfall Alert: उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में मौसम करवट लेने वाला है. मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 17 फरवरी से एक ताजे पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों पर नजर आएगा. इसके असर से, उत्तर पश्चिम के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. मौसम विभाग ने जो जानकारी दी है, उसके मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ का असर 17 से 22 फरवरी तक देखने को मिलेगा.
इन राज्यों में बरसेंगे बादल मौसम विभाग की मानें तो आज यानी शनिवार को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड, में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ इलाकों में बर्फबारी की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. मौसम की ये गतिविधियां 22 फरवरी तक जारी रहने वाली हैं.
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेट
नई दिल्ली के मौसम का हाल मौसम विभाग की मानें तो देश की राजधानी नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 08 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, सुबह के वक्त नई दिल्ली के कुछ इलाकों में कोहरा रहेगा. वहीं, दिन के वक्त आसमान साफ रहेगा. मौसम विभाग की मानें तो 19 फरवरी से दिल्ली में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं.
कैसी है आपके शहर की एयर क्वॉलिटी, यहां कीजिए चेक
उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, लखनऊ में आज सुबह के वक्त आसमान साफ रहेगा. गाजियाबाद की बात करें तो आज न्यूनतम तापमान 09 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, आज गाजियाबाद में कोहासा रहेगा. गाजियाबाद में 19 फरवरी से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.










