
IMD Weather Update: उत्तराखंड में हाड़ कंपाने वाली ठंड का अलर्ट! कोहरे के बीच बारिश-बर्फबारी बढ़ाएगी मुश्किल
AajTak
उत्तराखंड में मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए घने कोहरे की बात कही है. वहीं, मौसम विभाग ने बताया है कि आनेवाले दिनों में उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां देखने को मिलेंगी.
उत्तर भारत के राज्यों में इन दिनों कड़ाके की सर्दी ने लोगों को परेशान किया हुआ है. घना कोहरा भी कई राज्यों में अपना असर दिखा रहा है. मौसम के इस मिजाज के बीच, IMD ने परेशान करने वाली खबर दी है. मौसम विभाग के मुताबिक, 09 जनवरी से उत्तराखंड में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर देखने को मिलेगा. 09 जनवरी से उत्तराखंड में हांड कंपाने वाली सर्दी पड़ सकती है.
मौसम विभाग के मुताबिक, 09 जनवरी को हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है. पहाड़ों पर मौसम में बदलाव मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ाएगी. 09 और 10 जनवरी को उत्तराखंड के ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. बारिश के साथ-साथ उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की गतिविधियां देखने को मिलेंगी.
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेट
अगले पांच दिन घना कोहरा बारिश और बर्फबारी के बीच मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक उत्तराखंड में घने कोहरे की बात कही है. हालांकि, तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि अगले पांच दिनों तक उत्तराखंड में तापमान सामान्य रहेगा. बता दें, बुधवार को देहरादून में अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री रहेगा.
उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसमदेहरादून: मौसम विभाग की मानें तो देहरादून में कल यानी 05 जनवरी को न्यूनतम तापमान 8 और अधिकतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, उत्तराखंड में सुबह के वक्त कोहरा रहेगा और दिन में आसमान साफ रहेगा.
हरिद्वार: मौसम विभाग की मानें तो कल यानी शुक्रवार को हरिद्वार में घना कोहरा देखने को मिलेगा. मौसम विभाग के मुताबिक, कल हरिद्वार में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया जाएगा.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










