
IMD Weather Today: पंजाब-हरियाणा से दिल्ली तक आज बरसेंगे बादल, पहाड़ों पर होगी बर्फबारी, जानें मौसम का हाल
AajTak
मौसम विभाग की मानें तो 29 और 30 मार्च को बारिश की तीव्रता में तेजी देखने को मिलेगी. इसके अलावा, उत्तर पूर्वी भारत के राज्यों में 30 मार्च से 01 अप्रैल तक गरज के साथ बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी.
पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 27 मार्च से गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां देखने को मिलीं. मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 31 मार्च तक बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी. आईएमडी के मुताबिक, 29 और 30 मार्च को बारिश की तीव्रता में तेजी देखने को मिलेगी. इसके अलावा, उत्तर पूर्वी भारत के राज्यों में 30 मार्च से 01 अप्रैल तक गरज के साथ बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी.
दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण का क्या है हाल, देखें खास कवरेज
नई दिल्ली के मौसम का हाल मौसम विभाग की मानें तो देश की राजधानी नई दिल्ली में आज यानी 28 मार्च को न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. इसी के साथ, नई दिल्ली में आज बादलों का डेरा रहेगा. आज नई दिल्ली में हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. 29 मार्च को भी नई दिल्ली में हल्की बारिश देखने को मिलेगी. 30 मार्च को भी बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी. वहीं, इसके बाद तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी.
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेट
उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. इसी के साथ, लखनऊ में आंशिकतौर पर बादल छाए रहेंगे. गाजियाबाद की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. इसी के साथ, गाजियाबाद में आज हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखने को मिलेगी. वहीं, गौतमबुद्ध नगर की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 21 और अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहेगा. गौतमबुद्ध नगर में भी आज हल्की बारिश देखने को मिल सकती है.
अन्य राज्यों के मौसम का हाल मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो आज पूर्वोत्तर भारत और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश संभव है. वहीं, पश्चिमी हिमालय पर हल्की बारिश के साथ कुछ मध्यम बारिश हो सकती है. इसी के साथ, पश्चिमी हिमालय के ऊपरी इलाकों में भी हल्की बर्फबारी संभव है. पंजाब के कुछ हिस्सों में और हरियाणा तथा दिल्ली में छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश संभव है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










