
IMD Rainfall Alert: यूपी-उत्तराखंड में आज भी होगी बारिश, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल
AajTak
Weather Forecast, Citywise Rain Report: मौसम विभाग की ओर से रोजाना की तरह आज भी ज्यादातर राज्यों में बरसात का अलर्ट जारी किया गया है. पश्चिम बंगाल, तटीय ओडिशा, आंध्र प्रदेश में आज, 14 सितंबर को भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा यूपी, बिहार, झारखंड, गुजरात, मध्य प्रदेश, गोवा में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है.
Weather Update Today, 14 September 2022 IMD Alert: देश के विभिन्न राज्यों में इन दिनों भारी बारिश का दौर जारी है. झारखंड समेत कुछ ऐसे राज्य भी हैं, जहां पर पिछले कुछ दिनों में हुई भारी बरसात ने इस साल चल रही बारिश की कमी को भी अब पूरा कर दिया है. मौसम विभाग ने आज, 14 सितंबर 2022 को भी बंगाल, आंध्र प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं, यूपी के कुछ जिलों में भी बरसात होने की उम्मीद है.
मौसम विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. आज राजधानी में हल्की बारिश का अनुमान है. इसके अलावा, मध्य प्रदेश में भी तेज बारिश हो सकती है. भोपाल में आज का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा. यहां आसमान में बादल छाए रहेंगे और तेज बरसात होगी.
उत्तराखंड के कुछ जिलों में बारिश का अलर्ट है. देहरादून की बात करें तो यहां का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा. यहां तेज बारिश होने के आसार हैं. वहीं, जम्मू में आज बारिश नहीं होगी. यहां का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहेगा.
प्रमुख शहरों का तापमान
जानिए अपने शहर के मौसम का हाल
अन्य राज्यों की बात करें तो यूपी में भी आज बारिश की संभावना जताई गई है. राजधानी लखनऊ में आज का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा. आसमान में बादल छाए रहने के आसार हैं और मध्यम बारिश भी हो सकती है. वहीं, बिहार की राजधानी पटना में भी तेज बारिश होगी. पटना का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तो अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है.

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.









