
IMD Rainfall Alert: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, तमिलनाडु के कई जिलों में आज भी स्कूल बंद
AajTak
Rain Alert Today 13 December 2022: IMD की ओर से जारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए आज (मंगलवार) को भी तमिलनाडु के कई जिलों में स्कूल बंद हैं. तमिलनाडु के कांचीपुरम, तिरुवल्लूर, चेंगलपट्टु और विल्लुपुरम जिले में 13 दिसंबर को भी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई है.
Rainfall Alert Today: दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है. तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी और आस-पास के इलाकों में बीते कई दिनों से हल्की से मध्यम बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने तमिलनाडु के कई जिलों में आज, 13 दिसंबर को भी मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना जताई है. IMD की ओर से जारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए आज (मंगलवार) को भी तमिलनाडु के कई जिलों में स्कूल बंद हैं. तमिलनाडु के कांचीपुरम, तिरुवल्लूर, चेंगलपट्टु और विल्लुपुरम जिले में बारिश के अलर्ट के बीच 13 दिसंबर को भी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई है.
इन राज्यों में आज बारिश होने का अनुमान मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, उत्तरी केरल और दक्षिण कर्नाटक तट के पास कम दबाव का क्षेत्र बनने की उम्मीद है. तमिलनाडु, तटीय कर्नाटक, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.
i) Isolated heavy rainfall activity likely to continue over south peninsular India during next 24 hours and reduce thereafter. ii) A Low Pressure Area is likely to form over Southeast & adjoining Eastcentral Arabian Sea around 13th December.
जबकि, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी भागों और मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. बता दें कि तमिलनाडु में पिछले कई दिनों से जमकर बारिश हो रही है.
बारिश के चलते तमिलनाडु के कई जिलों में स्कूल और कॉलेज बंद हैं. भारी बारिश और मैंडूस तूफान की वजह से 05, 07, 08, 09 और 10 दिसंबर को भी स्कूल-कॉलेज बंद थे. इस दौरान आयोजित होने वाली परीक्षाओं को भी स्थगित कर दिया गया था. वहीं, 11 दिसंबर को रविवार का अवकाश होने के बाद सोमवार को भी स्कूलों में छुट्टी थी. ऐसे में मौसमी गतिविधियों के कारण तमिलनाडु के कई जिलों में बीते एक हफ्ते से स्कूल बंद हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










