
IMD Rain Alert: अगले 3 घंटों में इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, मैप में देखें कहां-कहां छाए घने बादल
AajTak
मौसम विभाग ने ये अपडेट 18 जुलाई, सुबह 6 बजकर 45 मिनट पर जारी किया है यानी करीब 7 बजे से 10 बजे के बीच कई राज्यों में बारिश होने के आसार हैं. आइये जानते हैं डिटेल.
मॉनसूनी सीजन में उमस भरी गर्मी के बीच कई राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है. इसी कड़ी में मौसम विभाग कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के ताजा अपडेट के मुताबिक, अगले 3 घंटों में पश्चिमी तट (कोंकण, गोवा, कर्नाटक, केरल), जम्मू और कश्मीर, पश्चिमी उत्तराखंड, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, पश्चिमी असम, पूर्वी तेलंगाना, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार व लक्षद्वीप द्वीप समूह में कुछ स्थानों पर, हल्की से मध्यम बारिश के साथ छिटपुट गरज और बिजली गिरने की संभावना है.
कैसी है आपके शहर की एयर क्वॉलिटी, यहां कीजिए चेक
अगले 3 घंटों में इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने ये अपडेट 18 जुलाई सुबह 6 बजकर 45 मिनट पर जारी किया है यानी करीब 7 बजे से 10 बजे के बीच ऊपर बताए गए राज्यों में बारिश होने के आसार हैं. मौसम विभाग ने यहां हल्की से मध्यम बारिश के साथ छिटपुट गरज और बिजली गिरने की संभावना जताई है. इससे पहले देर रात को भी आईएमडी ने कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया था.
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेट
यहां भी हुई बरसात!

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










