
IMD Delhi Rains: दिल्ली-एनसीआर में बदलेगा मौसम, इन इलाकों में होगी बारिश, जानें मौसम विभाग ने क्या दी जानकारी
AajTak
देश की राजधानी नई दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में शाम तक हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. मौसम विभाग की मानें तो यूपी के भी कुछ इलाकों में बादल बरस सकते हैं. आइए जानते हैं मौसम विभाग ने क्या दी जानकारी.
उत्तर भारत के राज्यों से ठंड की वापसी हो गई है, लेकिन पहाड़ों पर जारी बर्फबारी और बारिश का असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 13 मार्च को नई दिल्ली में बारिश हो सकती है. साथ ही, दिल्ली में आंशिकतौर पर बादल छाए हुए हैं. अगर तापमान की बात करें तो आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. मौसम विभाग की मानें तो आज दिल्ली के साथ-साथ, उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में भी बारिश हो सकती है.
नई दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिल्ली में बारिश हो सकती है. वहीं, कल दिल्ली में आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जा सकती है. आईएमडी के मुताबिक, कल नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. 15 मार्च को भी नई दिल्ली में आसमान साफ रहेगा. हालांकि, 16 से 19 मार्च के बीच नई दिल्ली में आंशिकतौर पर बादल छाए रह सकते हैं. वहीं, अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा.
नोएडा-गाजियाबाद के मौसम का हाल मौसम विभाग की मानें तो आज नोएडा में न्यूनतम तापमान 15 और अधिकतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. इसी के साथ, नोएडा में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. कल यानी 14 मार्च को नोएडा में धूप खिली रहेगी. आनेवाले दिनों में नोएडा में अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है. गाजियाबाद की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. गाजियाबाद में आज बारिश का पूर्वानुमान तो नहीं है, लेकिन आंशिकतौर पर बादल छाए रहेंगे.
इन इलाकों में बारिश का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर जानकारी दी है कि अगले कुछ घंटों के दौरान गोहाना, महम, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, मट्टनहेल, फरुखनगर, कोसली, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, पलवल, नारनौल और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता वाली बारिश देखने को मिल सकती है.
उत्तर प्रदेश के भी कुछ इलाकों में होगी बारिश मौसम विभाग की मानें तो आज उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में न्यूनतम तापमान 16 और अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. इसी के साथ, अलीगढ़ में आज गरज के साथ एक या दो बार बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेगी. यूपी के बागपत में भी आज बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. वहीं, न्यूनतम तापमान 16 और अधिकतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. बरेली में भी आज बादल बरस सकते हैं. इसी के साथ,बरेली में आज न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री रह सकता है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










