
IIT BHU: अलग होगा BHU और IIT कैंपस... छात्राओं की सुरक्षा के लिए खड़ी होगी दीवार, प्रशासन ने किए ये इंतजाम
AajTak
IIT BHU News Update: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में बीटेक की छात्रा के साथ छेड़खानी के बाद प्रशासन ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर कई फैसले लिए हैं, जिनमें आईआईटी कैंपस और बीएचयू के बीच दीवार बनाना भी शामिल है. एक संयुक्त समिति को दीवारी के निर्माण के लिए कैंपस के सर्वे करने का काम सौंपा जाएगा.
IIT BHU News Update: देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में से एक बनारस हिंदू विश्वविद्यालय आईआईटी (IIT-BHU) कैंपस में बीटेक की छात्रा के साथ हुई छेड़छाड़ और बदसलूकी की घटना के बाद छात्राओं की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. इस घटना के बाद गुरुवार को संस्थान के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने सुरक्षा इंतजामों की मांग को लेकर 11 घंटे सड़कों पर प्रदर्शन किया. ग्यारह घंटे बाद 7 मुद्दों पर सहमति बनने के बाद छात्रों का प्रदर्शन खत्म हुआ. उधर आईआईटी बीएचयू ने बीएचयू के बीच चारदीवारी बनाने को लेकर क्लोज कैंपस की मांग की है.
दरअसल, आईआईटी बीएचयू कैंपस में बुधवार (01 नवंबर) देर रात जब बीटेक मैथमेटिकल इंजीनियरिंग की छात्रा अपने दोस्त के साथ टहलने निकली थी, उस दौरान एक बाइक पर सवार तीन लड़के उनके पास आ गए और बाइक खड़ी करके छात्रा के साथ बदसलूकी करने लगे. उन्होंने छात्रा के दोस्त को अलग कर दिया और छात्रा को जबरदस्ती किस किया. वो यहीं तक नहीं रुके, उन्होंने छात्रा को निर्वस्त्र कर उसका वीडियो भी बनाया. छात्रा की शिकायत पर वाराणसी के लंका पुलिस स्टेशन में अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 354-बी (महिला को निर्वस्त्र करने के इरादे से हमला या आपराधिक बल का उपयोग), 506 (आपराधिक धमकी) और आईटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.
जल्द शुरू होगा चारदीवारी का काम बीएचयू प्रशासन ने 2 नवंबर की रात छात्रों को एक बयान जारी कर कहा है कि "आयुक्त, वाराणसी मंडल ने सूचित किया है कि उन्होंने संस्थान के लिए एक चारदीवारी के निर्माण के बारे में शिक्षा मंत्रालय के साथ चर्चा की है. सीपीडब्ल्यूडी और आईआईटी बीएचयू के प्रोफेसरों की एक संयुक्त समिति का गठन किया जाएगा और उसे चारदीवारी के निर्माण के लिए संस्थान परिसर का सर्वे करने का काम सौंपा जाएगा. समिति एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी और उसके बाद आयुक्त वाराणसी को इसे उचित मंजूरी और फंडिंग के लिए अग्रेषित करेगी."
IIT कैंपस और बीएचयू का 'विभाजन' वहीं दूसरी ओर बीएचयू कैंपस के अंदर दीवार बनाने को लेकर अब सोशल मीडिया पर नई बहस शुरू हो गई है. छात्रा सोशल मीडिया पर इस फैसला का विरोध भी कर रहे हैं, इसे बीएचयू कैंपस के अंदर दीवार को विभाजनकारी नीति बताया जा रहा है. कुछ सोशल मीडिया यूजर्स इसकी तुलना गाजा पट्टी से भी करते दिख रहे हैं. यूजर्स इसे साफ तौर पर सुरक्षा इंतजामों की बड़ी चूक का नतीजा बता रहे हैं, जिसका संबंध दीवार के होने या न होने से नहीं है. फिलहाल प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा इंतजामों को लेकर कई और फैसले लिए हैं, जो इस प्रकार हैं-
IIT BHU में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए होंगे ये इंतजाम

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










