
IIT मद्रास के छात्र ने की आत्महत्या, 1 महीने में दूसरी घटना
AajTak
IIT मद्रास में मंगलवार को बीटेक तृतीय वर्ष के एक छात्र ने आत्महत्या कर ली. घटना के बाद IIT मद्रास की ओर बयान जारी किया गया. बयान में कहा गया कि इस घटना की जांच के लिए हम एक आंतरिक जांच समिति गठित कर रहे हैं. घटना की जानकारी छात्र के माता-पिता को दे दी गई है. संस्थान ने कहा कि हम सभी से अनुरोध करते हैं कि कृपया इस मुश्किल क्षण में परिवार की निजता का सम्मान करें.
इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) मद्रास में मंगलवार को बीटेक तृतीय वर्ष के एक छात्र ने आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान पुष्पक के रूप में हुई है जो आंध्र प्रदेश का रहने वाला था. 14 फरवरी को एक 24 वर्षीय छात्र IIT मद्रास में अपने कमरे की छत से लटका हुआ पाया गया था. एक महीने के भीतर ये दूसरी घटना है.
घटना के बाद IIT मद्रास की ओर बयान जारी किया गया. इसमें कहा गया कि हमें यह खबर सुनकर गहरी पीड़ा हुई है. कोविड के बाद चुनौतीपूर्ण हालात से निपटने के लिए हम लगातार हालात और छात्रों का मूल्यांकन कर रहे हैं. हम छात्रों शिक्षकों और कर्मचारियों की भलाई को बेहतर बनाने और बनाए रखने के लिए प्रयास कर रहे हैं.
बयान में कहा गया कि इस घटना की जांच के लिए हम एक आंतरिक जांच समिति गठित कर रहे हैं. घटना की जानकारी छात्र के माता-पिता को दे दी गई है. संस्थान ने कहा कि हम सभी से अनुरोध करते हैं कि कृपया इस मुश्किल क्षण में परिवार की निजता का सम्मान करें.
गौरतलब है कि फरवरी महीने में IIT मद्रास का एक छात्र हॉस्टल के अपने कमरे में मृत पाया गया था. महाराष्ट्र का 24 वर्षीय स्टीफन सनी इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग का छात्र था और वह कैंपस में अपने कमरे में फांसी से लटका मिला. उसके पास से पुलिस ने कथित तौर पर एक नोट बरामद किया था, जिस पर 'मुकदमा न करें' लिखा हुआ था.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










