
IIT बॉम्बे से इंजीनियरिंग, रिलायंस-ESSAR में नौकरी... जानिए कौन है गोरखनाथ मंदिर के पास हमला करने वाला शख्स
AajTak
गोरखनाथ मंदिर में सिपाहियों पर हमले के आरोपी अहमद मुर्तजा अब्बासी ने 2015 में आईआईटी मुंबई से केमिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है. उसने रिलायंस और ESSAR में नौकरी भी की थी.
गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात सिपाहियों पर हमला करने के आरोपी अहमद मुर्तजा अब्बासी को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं. इस बीच अहमद मुर्तजा अब्बासी से जुड़ी कई जानकारी सामने आई है. आरोपी अहमद मुर्तजा अब्बासी गोरखपुर के सिविल लाइन इलाके का रहने वाला है.
अहमद मुर्तजा अब्बासी ने 2015 में आईआईटी बॉम्बे से केमिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है. डिग्री हासिल करने के बाद दो बड़ी कंपनियों में नौकरी की. 2015 में इंजीनियरिंग पास करने के बाद सबसे पहले रिलायंस इंडस्ट्रीज में काम किया फिर एस्सार पेट्रोकेमिकल्स में काम किया. घर वालों का कहना है कि 2017 से उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं है.
अहमद मुर्तजा अब्बासी ने कई डॉक्टरों से इलाज करवाया गया है. वह मुंबई में ही रह रहा था. दोस्तों से मिलना जुलना भी अहमद मुर्तजा अब्बासी का बीते कुछ सालों से कम हुआ है. मुर्तजा अब्बासी के पिता मोहम्मद मुनीर कई फाइनेंस कंपनियों में लीगल एडवाइजर रहे हैं. मुर्तुजा अब्बासी के चाचा गोरखपुर के बड़े डॉक्टर हैं. अब्बासी हॉस्पिटल के मालिक हैं.
आरोपी मुर्तजा अब्बासी की एक बार शादी बातचीत के दौरान टूट गई. बाद में दूसरी लड़की से शादी हुई लेकिन वो भी छोड़ कर चली गई. आरोपी मुर्तजा अब्बासी का अहमदाबाद समेत कई शहरों में इलाज चल चुका है. अब तक की पूछताछ में कुछ ऐसे सुराग हाथ लगे है कि मुर्तजा अब्बासी को यू-ट्यूब के जरिए Radicalize हुआ है.
CCTV फुटेज भी आई सामने
इस बीच मुर्तजा अब्बासी के हमले का वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में वह पुलिसवालों पर हमला करता दिख रहा है. गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर के गेट पर सुरक्षाकर्मियों पर धारदार हथियार से हमला करने के बाद भाग रहे अली मुर्तजा अब्बासी को जब लोगों ने पकड़ने की कोशिश की तो उसने अल्लाह-हू-अकबर के नारे लगाए.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










