
IIT दिल्ली में पढ़ने वाले बीटेक के छात्र ने किया सुसाइड, पिता बोले- डिप्रेशन में था हमारा बेटा
AajTak
आईआईटी-दिल्ली के 23 वर्षीय छात्र ने अपने घर में वजन उठाने वाली रॉड से लटककर आत्महत्या कर ली. मृतक छात्र के पिता ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा पिछले कुछ महीनों से तनाव और अवसाद से पीड़ित था. उसका एक जगह इलाज भी चल रहा था.
राजधानी दिल्ली में आईआईटी के 23 वर्षीय छात्र ने वजन उठाने वाली रॉड से लटककर सुसाइड कर लिया. मामला पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार इलाके का है. पनव बीटेक फॉर्थ ईयर का स्टूडेंट था. उसके पिता ने बताया कि वह पिछले कुछ महीनों से तनाव और अवसाद से पीड़ित था. उसका एक अस्पताल में इलाज भी चल रहा था.
फिलहाल पुलिस ने पनव के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. पनव के पिता ने बताया कि वे लोग बुधवार शाम को सैर के लिए घर से निकले थे. वापस घर आए तो देखा कि पनव घर में लगी वजन उठाने वाली रॉड पर दुपट्टे से लटका हुआ था. बेटे को तुरंत वे अस्पताल लेकर पहुंचे. लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
पुलिस के अनुसार, मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. फिलहाल मामले की आगामी जांच की जा रही है.
IIT दिल्ली के स्टूडेंट ने फांसी लगाकर किया सुसाइड
इससे पहले आईआईटी दिल्ली के विंध्याचल हॉस्टल में एक छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी थी. पुलिस के मुताबिक, मृतक अनिल, गणित और कंप्यूटिंग में बीटेक कर रहा था. वह एक्सटेंशन पर था क्योंकि उसने कुछ विषय पूरे नहीं किए थे और छह महीने के एक्सटेंशन पर हॉस्टल में रह रहा था. जून में उसे हॉस्टल खाली करना था, लेकिन कुछ विषयों में पास नहीं हो सका. इसके लिए उसे विषयों को पास करने के लिए छह माह का समय दिया गया था. अनिल पढ़ाई को लेकर टेंशन में था इसलिए उसने इस तरह का कदम उठाया.
(अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










