
IIT दिल्ली के छात्र की हॉस्टल में मौत, शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान, जांच शुरू
AajTak
पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि हिमांशु को आखिरी बार सोमवार को डिनर करते देखा गया था. मंगलवार को उसका किसी से कोई संपर्क नहीं हुआ और न ही उसे किसी ने देखा. जब वह लगातार अनुपस्थित रहा, तो उसके दोस्तों ने हॉस्टल सिक्योरिटी को सूचना दी जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया.
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली में एक दुखद घटना सामने आई है. बुधवार को एक छात्र अपने हॉस्टल रूम में मृत पाया गया. मृतक छात्र हिमांशु मिश्रा IIT दिल्ली में बायोमेकेनिकल इंजीनियरिंग का सेकंड ईयर का छात्र था. पुलिस के मुताबिक उसके शरीर पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं मिले हैं.
पुलिस को दोपहर करीब 12 बजे एक कॉल आई जिसमें बताया गया कि हिमांशु अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोल रहा था. कई बार दरवाजा खटखटाने के बाद भी जवाब न मिलने पर पुलिस और फायर डिपार्टमेंट की टीम मौके पर पहुंची. कमरा अंदर से बंद था जिसे तोड़कर पुलिस अंदर दाखिल हुई. वहां हिमांशु बिस्तर पर बेहोश पड़ा था. IIT की मेडिकल टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया.
पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि हिमांशु को आखिरी बार सोमवार को डिनर करते देखा गया था. मंगलवार को उसका किसी से कोई संपर्क नहीं हुआ और न ही उसे किसी ने देखा. जब वह लगातार अनुपस्थित रहा, तो उसके दोस्तों ने हॉस्टल सिक्योरिटी को सूचना दी जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कमरे में फर्श पर उल्टी के निशान मिले हैं जिससे लगता है कि उसकी मौत किसी स्वास्थ्य समस्या की वजह से हो सकती है. हालांकि सही कारण जानने के लिए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सफदरजंग हॉस्पिटल भेजा गया है. फॉरेंसिक और क्राइम टीम ने भी कमरे की जांच की है. IIT दिल्ली प्रशासन ने इस घटना पर दुख जताया है और पुलिस जांच में पूरा सहयोग करने की बात कही है। इस मामले में अभी और जानकारी का इंतजार है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










