
IG जैदी को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने उम्रकैद की सजा पर लगाई रोक, कोटखाई गुड़िया दुष्कर्म हत्या मामला
AajTak
पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने हिमाचल प्रदेश पुलिस के आईजी जहूर हैदर जैदी को राहत देते हुए उनकी उम्रकैद की सजा पर रोक लगा दी है. यह मामला 2017 के गुड़िया दुष्कर्म और हत्या कांड से जुड़ी हिरासत मौत से संबंधित है. हाई कोर्ट ने अपील पर अंतिम फैसला आने तक सजा निलंबित रखी है.
पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने हिमाचल प्रदेश पुलिस के आईजी जहूर हैदर जैदी को बड़ी राहत दी है. कोर्ट ने 2017 के गुड़िया दुष्कर्म और हत्याकांड से जुड़े हिरासत मौत मामले में दी गई उम्रकैद की सजा पर रोक लगा दी है. हाईकोर्ट ने कहा है कि जैदी की सजा उनकी अपील के अंतिम निपटारे तक निलंबित रहेगी.
हाईकोर्ट ने जहूर हैदर जैदी की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश पारित किया. कोर्ट ने साफ किया कि जब तक अपील पर अंतिम फैसला नहीं आ जाता, तब तक जैदी को यह राहत मिलती रहेगी. जैदी ने सीबीआई कोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था.
आईजी जहूर हैदर जैदी को बड़ी राहत
इससे पहले इसी साल जनवरी में चंडीगढ़ स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने जहूर हैदर जैदी सहित सात अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी. यह सजा हिरासत में मौत के मामले में दी गई थी.
यह मामला साल 2017 में हिमाचल प्रदेश के कोटखाई इलाके में हुई गुड़िया दुष्कर्म और हत्या से जुड़ा है. इस मामले में सूरज नामक आरोपी की पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी. आरोप था कि कोटखाई पुलिस थाने में सूरज के साथ हिरासत में यातना की गई, जिससे उसकी मौत हुई.
गुड़िया दुष्कर्म और हत्या से जुड़ा है मामला

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.











