
नाबालिग बेटी ने प्रेमी से पिता को मरवा डाला, खिड़की से देखती रही 'प्लान' सफल हुआ या नहीं
AajTak
गुजरात के वडोदरा जिले के पादरा में एक नाबालिग बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पिता की हत्या की साजिश रची. पिता बेटी के प्रेम संबंधों का विरोध कर रहे थे. बेटी ने खाने में नींद की गोलियां मिलाईं और प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर चाकू से हत्या कर दी.
गुजरात के वडोदरा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है. पादरा तहसील के एक गांव में रहने वाले रवजी चावड़ा की बेरहमी से हत्या कर दी गई. पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि इस हत्याकांड की साजिश किसी और ने नहीं बल्कि मृतक की नाबालिग बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी.
पुलिस के अनुसार रवजी चावड़ा की चाकू मारकर हत्या की गई थी. घटना की रात नाबालिग बेटी ने अपने पिता के खाने में नींद की गोलियां मिला दी थीं. जब पिता गहरी नींद में चले गए, तब रात करीब ढाई बजे उसका प्रेमी रणजीत वाघेला अपने दोस्त भव्य वसावा के साथ घर में दाखिल हुआ. दोनों ने सोते हुए रवजी चावड़ा पर चाकू से तीन वार किए और फरार हो गए. इस दौरान बेटी खिड़की से खड़ी होकर देखती रही कि उसका प्लान सफल हुआ या नहीं.
बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर की हत्या
जांच में यह भी सामने आया है कि यह पहली कोशिश नहीं थी. इससे पहले भी बेटी ने दो बार माता पिता को पानी और भोजन में नींद की गोलियां दी थीं, लेकिन तब हत्या की योजना नाकाम हो गई थी. तीसरी बार में आरोपी अपने इरादों में कामयाब हो गए.
इस मामले में सुशील अग्रवाल ने बताया कि बेटी के प्रेम संबंध पिता को मंजूर नहीं थे. कुछ महीने पहले पिता ने रणजीत वाघेला के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके बाद रणजीत जेल गया था. जमानत पर बाहर आने के बाद उसने फिर से नाबालिग के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची.
पुलिस ने आरोपियों को किया अरेस्ट

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







