
CBI-दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी, UAE से भारत लाया गया ड्रग पेडलर ऋतिक बजाज
AajTak
दिल्ली पुलिस और CBI को जिस इंटरनेशनल ड्रग पेडलर की लंबे समय से तलाश थी, आखिरकार वो भारत लौट आया है. इंटरपोल रेड नोटिस, NCB नेटवर्क और UAE से कोऑर्डिनेशन के जरिए एक बड़े ड्रग सिंडिकेट से जुड़े ऋतिक बजाज को दुबई से दिल्ली लाया गया.
इंटरनेशनल ड्रग पेडलर ऋतिक बजाज को दुबई से दिल्ली वापस लाया गया है. दिल्ली पुलिस और सीबीआई के इस संयुक्त ऑपरेशन को गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के सहयोग से अंजाम दिया गया. ऋतिक बजाज पर नार्कोटिक्स पदार्थों की तस्करी और सप्लाई से जुड़े गंभीर आरोप हैं. दिल्ली पुलिस के केस दर्ज करने के बाद वह देश छोड़कर फरार हो गया था.
इसके बाद CBI के अनुरोध पर 9 अक्टूबर को इंटरपोल ने उसके खिलाफ रेड नोटिस जारी किया था. रेड नोटिस जारी होते ही दुनिया भर की कानून लागू करने वाली एजेंसियां अलर्ट हो गईं. इसी दौरान NCB बैंकॉक ने CBI को सूचना दी कि ऋतिक बजाज UAE की ओर जा रहा है. इसके बाद CBI ने NCB बैंकॉक और NCB अबू धाबी के साथ कोऑर्डिनेशन किया.
इस दौरान उसकी लोकेशन ट्रैक की गई. जांच एजेंसियों के बीच तालमेल के चलते आरोपी का पता लगाने में सफलता मिली. इसके बाद दिल्ली पुलिस की एक विशेष टीम ऋतिक बजाज को भारत लाने के लिए UAE भेजी गई. मंगलवार को यह टीम उसे दुबई से लेकर भारत पहुंची. ऋतिक बजाज एक बड़े इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है.
जांच एजेंसियों के अनुसार, ऋतिक बजाज लंबे समय तक बैंकॉक में रहा है. वहां से दुबई फरार हो गया था. उसके खिलाफ दिल्ली पुलिस के साथ-साथ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो भी उसकी तलाश कर रहा था. CBI इंटरपोल की मदद से अब तक 150 से ज्यादा भगोड़े अपराधियों को भारत वापस ला चुकी है. ऋतिक बजाज की वापसी एजेंसियों की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है.
बताते चलें कि पिछले साल अक्तूबर में दिल्ली पुलिस ने भारी मात्रा में कोकीन पकड़ी थी. इसकी इंटरनेशनल मार्केट में 1300 करोड़ रुपए कीमत बताई गई थी. इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने पांच आरोपियों को भी पकड़ा था. इस मामले की जांच के बाद पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी. इनमें ऋतिक बजाज का नाम प्रमुखता से लिया गया था.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







