
'बांग्लादेश की तरफ बुरी नजर से देखा तो...', अब पाकिस्तान के छुटभैया नेता ने भारत को दी गीदड़भभकी
AajTak
पाकिस्तान मुस्लिम लीग यूथ विंग के अध्यक्ष कामरान सईद उस्मानी ने भारत को गीदड़भभकी दी है और पाकिस्तान-बांग्लादेश के बीच औपचारिक सैन्य गठबंधन की मांग की है. उसने कहा कि भारत की 'अखंड भारत' विचारधारा को बांग्लादेश पर थोपे जाने को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
पाकिस्तान मुस्लिम लीग के यूथ विंग अध्यक्ष कामरान सईद उस्मानी ने भारत को गीदड़भभकी दी है. उसने कहा है कि पाकिस्तान बांग्लादेश पर भारत की कथित 'अखंड भारत' विचारधारा को थोपे जाने को बर्दाश्त नहीं करेगा. भारत को गीदड़भभकी देते हुए उस्मानी ने पाकिस्तान-बांग्लादेश के बीच औपचारिक सैन्य गठबंधन की मांग की है.
उस्मानी ने एक वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि बांग्लादेश को भारत की 'वैचारिक प्रभुत्व' की ओर धकेला जा रहा है, जिसे पाकिस्तान स्वीकार नहीं करता. उसने कोरी धमकी देते हुए कहा कि अगर भारत बांग्लादेश पर हमला करता है या उसकी संप्रभुता पर 'बुरी नजर' भी डालता है, तो पाकिस्तान कड़े सैन्य जवाब देगा.
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत से हार का सामना कर चुके पाकिस्तान के छुटभैया नेता ने कहा, 'अब किसी ने अगर मैली निगाह उठाकर बांग्लादेश की तरफ देखा न तो पाकिस्तानी जनता, उसकी सेना और मिसाइलें दूर नहीं हैं.'
सईद उस्मानी ने वीडियो में डींगे हांकते हुए कहा कि पाकिस्तान, बांग्लादेश और चीन मिलकर भारत पर हमला करे तो जीत तय है. उसने कहा, 'पाकिस्तान पश्चिम से, बांग्लादेश पूर्व से हमला करे, जबकि चीन अरुणाचल प्रदेश और लद्दाख पर फोकस रखे तो जीत हो सकती है.'
एक अन्य वीडियो में उस्मानी ने पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच औपचारिक सैन्य गठबंधन की खुली वकालत की. उसने आरोप लगाया कि भारत की बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) बांग्लादेश को 'परेशान' कर रही है और भारत 'अखंड भारत' की विचारधारा के तहत बांग्लादेश को कमजोर कर हिंदू राष्ट्र स्थापित करना चाहता है.
उस्मानी ने सुझाव दिया कि पाकिस्तान और बांग्लादेश एक-दूसरे के क्षेत्रों में सैन्य ठिकाने स्थापित करने की अनुमति दें. उनके मुताबिक, इससे रणनीतिक नियंत्रण मजबूत होगा और China-Pakistan Economic Corridor (CPEC) को बांग्लादेश के बंदरगाहों से जोड़ा जा सकेगा.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







