
'जान बचाने के लिए भागा, पत्थर फेंक रहे थे लोग', विदेशी सिंगर ने सुनाई मेसी के कोलकाता इवेंट की आपबीती
AajTak
गायक चार्ल्स एंटनी ने कोलकाता में मेसी के कार्यक्रम के दौरान मची भगदड़ को
मशहूर भारतीय मूल के गायक चार्ल्स एंटनी ने फुटबॉल लेजेंड लियोनेल मेसी के स्वागत के लिए कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में हुए कार्यक्रम को लेकर अपना डरावना अनुभव साझा किया है. लंदन से विशेष रूप से परफॉर्म करने आए चार्ल्स एंटनी ने आपबीती सुनाते हुए कहा कि उन्हें वहां अपनी जान बचाने के लिए भागना पड़ा.
18 भाषाओं में गाने वाले एंटनी ने मेसी के लिए एक खास स्पेनिश गाना तैयार किया था, लेकिन अराजकता के कारण वे उसे गा ही नहीं सके. चार्ल्स एंटनी के अनुसार, स्टेडियम में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी थी.
एंटनी ने PTI को बताया, "मैंने मेसी को मुस्कुराते हुए देखा, लेकिन उनके चेहरे पर बेचैनी साफ झलक रही थी." जब मेसी और लुइस सुआरेज़ मैदान का चक्कर लगा रहे थे, तभी गैलरी से पानी की बोतलें, खाने के पैकेट, पत्थर और लोहे की वस्तुएं फेंकी जाने लगीं. वीवीआईपी लोगों के निकलते ही भीड़ मैदान में घुस गई और हिंसा शुरू हो गई.
पुलिस ने कहा- "अपनी जान बचाओ और भागो"
गायक ने बताया कि जब माहौल बेकाबू हुआ तो पुलिस ने उन्हें सुरक्षित स्थान पर भागने की सलाह दी. एंटनी ने कहा, "सब वीवीआईपी की सुरक्षा में लगे थे, मेरी चिंता किसी को नहीं थी. मैंने अपना गिटार, केबल और माउथ ऑर्गन जैसे-तैसे बैग में भरे और भागने लगा. मेरे गले में 'एक्सेस टैग' था, जिससे लोगों ने मुझे आयोजक समझ लिया और मेरी जान पर खतरा बन गया. मैं खुशकिस्मत था कि मुझे चोट नहीं लगी, और मेरा कोई भी सामान खराब नहीं हुआ."
यह भी पढ़ें: सौरव गांगुली ने दर्ज कराया ₹50 करोड़ का मानहानि केस... लियोनेल मेसी के इवेंट से है कनेक्शन

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.








