
बांग्लादेश में दीपू चंद्र दास की हत्या, हिंदू समुदाय ने कैनबरा में हाई कमीशन को सौंपा ज्ञापन
AajTak
कैनबरा में हिंदू समुदाय के प्रतिनिधि दल ने बांग्लादेश हाई कमिशन को दीपू चंद्र दास की निर्मम हत्या पर ज्ञापन सौंपा. दीपू, जो बांग्लादेश के मयमनसिंह जिले में एक मजदूर थे, पर भीड़ ने धार्मिक अपमान के झूठे आरोप लगाकर हमला किया और उनकी हत्या कर दी. पुलिस जांच में आरोपों के लिए कोई ठोस सबूत नहीं मिला.
कैनबरा में आज हिंदू समुदाय के एक प्रतिनिधि दल ने बांग्लादेश हाई कमिशन का दौरा किया और दिपु चंद्र दास की निर्मम हत्या पर अपनी गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए एक ज्ञापन सौंपा. ये ज्ञापन जन गणराज्य बांग्लादेश के माननीय चीफ एडवाइजर के नाम था.
प्रतिनिधि दल ने मुद्दों को संक्षेप और प्रभावी ढंग से हाई कमिशन के मंत्री चार्जे र्डि अफेयर्स को पेश किया. उन्होंने इस मामले में सहानुभूति व्यक्त की और आश्वासन दिया कि हाई कमिश्नर के लौटने के बाद ज्ञापन पर चर्चा की जाएगी और उचित कदम उठाए जाएंगे. इस पहल को सफल बनाने में योगदान देने वाले सिडनी से आए लोगों और कैनबरा में जुड़े सभी लोगों का प्रतिनिधि दल ने धन्यवाद किया.
प्रतिनिधि दल ने कहा कि हमें मिलकर अपनी आवाज़ उठाते रहना चाहिए और इस तरह के अमानवीय कृत्यों के खिलाफ एकजुट रहना चाहिए.
दीपू चंद्र दास : कौन थे और क्या हुआ था
दीपू चंद्र दास 25–27 वर्ष के एक हिंदू युवा थे जो बांग्लादेश के मयमनसिंह जिले के भालुका इलाके में एक गारमेंट फैक्ट्री में मजदूर के रूप में काम करते थे. 18 दिसंबर, 2025 की शाम को भीड़ ने उन पर ईशनिंदा (धार्मिक अपमान) का आरोप लगाया. आरोप के बाद भीड़ ने उन्हें जोरदार पीटा और बाद में उनका शव सड़क के किनारे फांसी पर लटकाकर जला दिया. पुलिस और रैपिड एक्शन बटालियन (RAB) की जांच में ये पता चला कि दीपू पर लगे धार्मिक अपमान के आरोप के पिछे कोई ठोस सबूत नहीं मिला है, और उसके बारे में कोई भी व्यक्ति सीधे ये साबित नहीं कर सका कि उन्होंने ऐसा कुछ कहा या किया था.
कई रिपोर्टों में ये भी सामने आया कि फैक्ट्री के कुछ सहकर्मियों ने दीपू को भीड़ के हवाले कर दिया और घटना के दौरान पुलिस को बुलाने में भी देरी हुई. बांग्लादेश पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने अब तक 10–12 लोगों को गिरफ्तार किया है जिन पर इस हत्या का शक है. इस घटना ने बांग्लादेश और भारत में व्यापक आक्रोश पैदा किया है.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.








