
बीवी की बेवफाई, टुकड़ों में पति की लाश और टैटू की गवाही... संभल मर्डर मिस्ट्री की Inside Story
AajTak
Sambhal Murder Mystery: संभल में नाले के किनारे मिले इंसानी शव के टुकड़ों ने एक खौफनाक मर्डर मिस्ट्री से पर्दा उठा दिया. गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने वाली पत्नी ही अपने पति की कातिल निकली. अवैध प्रेम, आधी रात का कत्ल और कटर से की गई दरिंदगी ने इस केस को मेरठ की मुस्कान केस जैसा बना दिया.
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक दिल दहला देने वाले हत्याकांड में हुए खौफनाक खुलासे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है. नाले के किनारे मिले शव के टुकड़ों से शुरू हुई इस कहानी ने धीरे-धीरे एक ऐसी साजिश का पर्दाफाश किया, जिसकी तुलना अब 'मेरठ की मुस्कान' केस से की जा रही है. यहां भी एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी. उसकी लाश के टुकड़े कर दिए.
यह सनसनीखेज मामला तब सामने आया, जब चंदौसी इलाके में एक नाले के पास एक टी-शर्ट बरामद हुई. इसी जगह पास में एक सिर कटी लाश और कटे हुए हाथ-पांव मिले थे. शव की हालत इतनी भयावह थी कि यह साफ हो गया कि हत्या के बाद लाश को बेरहमी से टुकड़ों में काटा गया था. जांच के दौरान मौके से जो एक कटी हुई बांह मिली, उस पर गुदा हुआ नाम इस केस की सबसे बड़ी कड़ी बन गया.
उस टैटू पर राहुल लिखा था. यही नाम पुलिस को इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने की दिशा में ले गया. दरअसल, 24 नवंबर को चंदौसी थाने में एक महिला रूबी ने अपने पति राहुल की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पुलिस उस वक्त राहुल का कोई सुराग नहीं लगा सकी थी. लेकिन करीब 25 दिन बाद पतरौआ रोड पर नाले के किनारे एक बैग में आधी कटी हुई इंसानी लाश मिलने से हड़कंप मच गया.
टैटू की गवाही ने ऐसे सुलझाई मर्डर मिस्ट्री की गुत्थी
लाश के टुकड़ों और बांह पर बने टैटू ने पुलिस को उसी गुमशुदगी की रिपोर्ट की याद दिला दी. पुलिस को शक हुआ कि नाले के किनारे मिली लाश राहुल की ही हो सकती है. इसके बाद राहुल की पत्नी रूबी को शव की पहचान के लिए बुलाया गया, लेकिन उसने लाश को पहचानने से इनकार कर दिया. यहीं से पुलिस का शक और गहरा गया. इसके बाद रूबी को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ शुरू कर दी गई.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







