
ममता बनर्जी को तो टीएमसी विधायकों ने ही मंदिर-मस्जिद में उलझा दिया
AajTak
पश्चिम बंगाल में 'बाबरी मस्जिद' के बाद मुर्शिदाबाद में टीएमसी के ही एक विधायक ने मंदिर बनवाने का ऐलान किया है. मस्जिद बनवाने के ऐलान पर हुमायूं कबीर को टीएमसी ने सस्पेंड कर दिया था. अब टीएमसी विधायक जाकिर हुसैन ने अपना नया प्रोजेक्ट लाकर टीएमसी को पसोपेश में डाल दिया है.
तृणमूल कांग्रेस विधायक जाकिर हुसैन भी हुमायूं कबीर की राह चल पड़े हैं. रास्ते की दिशा दोनों की अलग जरूर है, लेकिन मंजिल मिलती जुलती ही है. जगह भी अलग है, लेकिन जिला एक ही है. जाकिर हुसैन भी मुर्शिदाबाद जिले में ही मंदिर बनवाने जा रहे हैं, जहां हुमायूं कबीर बाबरी मस्जिद बनवा रहे हैं.
हुमायूं कबीर के एजेंडे से तो ममता बनर्जी ने पीछा छुड़ा लिया था. टीएमसी से सस्पेंड कराकर. वैसे हुमायूं कबीर ने तो अब अपनी अलग राजनीतिक पार्टी भी बना ली है. जनता उन्नयन पार्टी. पश्चिम बंगाल का चुनाव भी लड़ने जा रहे हैं. और, खुद तो मुर्शिदाबाद की दो-दो विधानसभा सीटों से.
लेकिन अब टीएमसी के ही विधायक जाकिर हुसैन ने नई मुसीबत खड़ी कर दी है. मुर्शिदाबाद में ही मंदिर बनाने का ऐलान करके. अब अगर हुमायूं कबीर की तर्ज पर जाकिर हुसैन के खिलाफ एक्शन की मांग होती है, तो ममता बनर्जी को कोई तर्कसंगत स्टैंड भी लेना पड़ सकता है.
मुर्शिदाबाद में मस्जिद के बाद मंदिर मुद्दा
पश्चिम बंगाल के बनसबती में टीएमसी विधायक जाकिर हुसैन ने एक पब्लिक मीटिंग के दौरान मुर्शिदाबाद में मंदिर बनवाने की चर्चा की. जाकिर हुसैन ने कहा कि धर्म के नाम पर कोई विभाजन नहीं होना चाहिए.
जाकिर हुसैन के मुताबिक, अपने नए प्रोजेक्ट के तहत वो एक मंदिर के साथ साथ एक मस्जिद भी बनवाएंगे. श्रीकृष्ण मंदिर, और मोहम्मदी मस्जिद.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







