
विजय माल्या केस की सुनवाई शुरू, 14 हजार करोड़ वसूली का दावा, कोर्ट ने पूछा- क्या FEO नोटिस जारी है?
AajTak
विजय माल्या से जुड़े करोड़ों रुपये के गबन मामले में अदालत ने सुनवाई फिर शुरू की है. माल्या के वकील ने दावा किया कि बैंकों का लगभग पूरा बकाया वसूल हो चुका है. कोर्ट ने फ्यूजिटिव इकोनॉमिक ऑफेंडर एक्ट के तहत जारी कार्रवाई पर भी विचार किया. माल्या ने 2016 में भारत छोड़ दिया था और उनके खिलाफ धोखाधड़ी, मनी लॉन्ड्रिंग जैसे आरोप हैं.
भारत से करोड़ों रुपए का गबन करके भागने वाले शराब कारोबारी विजय माल्या से जुड़े मामले में एक बार फिर अदालत में सुनवाई शुरू हो गई है. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने माल्या की वापसी को लेकर पहले पूछे गए सवालों को दोहराया, जबकि माल्या के वकील ने दावा किया कि बैंकों का करीब पूरा बकाया अब वसूल हो चुका है. मामले में फ्यूजिटिव इकोनॉमिक ऑफेंडर एक्ट के तहत जारी कार्रवाई भी कोर्ट के सामने रखी गई.
बता दें कि विजय माल्या से जुड़ी सुनवाई एक बार फिर शुरू हो गई है. सुनवाई के दौरान विजय माल्या के वकील ने हाईकोर्ट को उसके पहले पूछे गए अहम सवाल की याद दिलाई. कोर्ट ने पहले माल्या से पूछा था कि वो भारत कब लौटेंगे. मुख्य न्यायाधीश चंद्रशेखर और न्यायमूर्ति गौतम ए. अंखढ़ की पीठ विजय माल्या की याचिका पर सुनवाई कर रही है. कोर्ट ने पूछा कि क्या आपके खिलाफ भगोड़ा आर्थिक अपराधी कानून (Fugitive Economic Offender Act) के तहत कोई नोटिस या आदेश जारी किया गया है.
माल्या की ओर से पेश वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी (देसाई) ने हां में जवाब दिया. इस पर कोर्ट ने कहा कि दोनों मामलों को एक साथ सुना जाना चाहिए था. माल्या के वकील ने आगे कहा कि इस बीच कई बड़े घटनाक्रम हुए हैं और अब तक 14 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की वसूली हो चुकी है. उन्होंने बताया कि शुरू में मामला करीब 6 हजार करोड़ रुपये का था, लेकिन ब्याज समेत लगभग पूरी रकम वसूल की जा चुकी है.
क्या है पूरा मामला?
विजय माल्या, जो कभी देश के नामी शराब कारोबारी और अरबपतियों में शुमार थे, साल 2016 में भारत छोड़कर विदेश चले गए और उसके बाद वापस नहीं लौटे. इससे पहले, 2015 में सीबीआई ने उनके खिलाफ सिक्योरिटीज एंड फ्रॉड सेल के तहत एफआईआर दर्ज की थी. मामला आईडीबीआई बैंक से किंगफिशर एयरलाइंस को दिए गए करीब 900 करोड़ रुपये के कर्ज से जुड़ा था.
जांच में आरोप सामने आए कि किंगफिशर एयरलाइंस के चेयरमैन रहते हुए माल्या ने लोन हासिल करने के लिए नियमों का उल्लंघन किया और धोखाधड़ी की. बाद में एसबीआई के नेतृत्व वाले बैंक कंसोर्टियम ने भी माल्या के खिलाफ धोखाधड़ी की अलग शिकायत दर्ज कराई. जांच एजेंसियों ने इस मामले में आपराधिक साजिश, विश्वासघात और मनी लॉन्ड्रिंग जैसे आरोप लगाए.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







