
Forex Trading Scam: ठाणे में फॉरेक्स और कमोडिटी ट्रेडिंग के नाम पर युवक से 17.61 लाख की ठगी
AajTak
ठाणे में साइबर ठगों ने फॉरेक्स और कमोडिटी ट्रेडिंग में हाई रिटर्न का झांसा देकर 38 वर्षीय युवक से 17.61 लाख रुपये की ठगी कर डाली. पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
Forex Trading Scam: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में साइबर ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है. डोंबिवली इलाके के रहने वाले 38 वर्षीय युवक को फॉरेक्स और कमोडिटी ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का लालच देकर ठग लिया गया. साइबर ठगों ने खुद को प्रोफेशनल निवेश सलाहकार बताते हुए पहले भरोसा जीता. फिर आरोपियों ने कहा कि थोड़े समय में निवेश पर कई गुना रिटर्न मिलेगा. युवक उनकी बातों में आ गया और निवेश करने के लिए तैयार हो गया.
टेलीग्राम और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल ठगी की यह वारदात अगस्त से सितंबर के बीच हुई. बाद में युवक को एहसास हुआ कि वह साइबर जालसाजों का शिकार बन चुका है. पीड़ित के अनुसार, आरोपी टेलीग्राम और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर कस्टमर सपोर्ट एग्जीक्यूटिव बनकर सामने आए. उन्होंने खुद को एक भरोसेमंद ट्रेडिंग कंपनी से जुड़ा बताया था. इसके बाद लगातार मैसेज और कॉल के जरिए वे युवक को निवेश के लिए उकसाते रहे.
फिर आरोपियों ने उस युवक को फॉरेक्स ट्रेडिंग, गोल्ड यूएसडी और अन्य कमोडिटी में निवेश का ऑफर दिया. उन्होंने स्क्रीनशॉट और फर्जी डैशबोर्ड दिखाकर मुनाफे का भ्रम पैदा किया. इसी भरोसे के कारण पीड़ित ने उनकी बातों पर यकीन कर लिया.
ऑनलाइन लिंक से कराए ट्रांजैक्शन आरोपियों ने पीड़ित को कई ऑनलाइन लिंक भेजे, जिन्हें असली ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म बताया गया. इन लिंक के जरिए युवक को अलग-अलग बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करने के निर्देश दिए गए. शुरुआत में छोटी रकम डलवाई गई, जिससे भरोसा और बढ़ गया. इसके बाद धीरे-धीरे बड़ी रकम निवेश के लिए कहा गया. युवक ने बताए गए खातों में कुल 17.61 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए. उसे हर बार कहा गया कि जल्द ही भारी मुनाफा मिलेगा.
न रिटर्न मिला, न पैसा वापस काफी समय बीतने के बाद भी पीड़ित को न तो निवेश पर कोई रिटर्न मिला और न ही उसकी जमा की गई रकम वापस आई. जब उसने आरोपियों से संपर्क करने की कोशिश की, तो जवाब मिलना बंद हो गया. टेलीग्राम अकाउंट और अन्य प्लेटफॉर्म भी बंद हो चुके थे. तब युवक को समझ आया कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है. इसके बाद उसने डोंबिवली पुलिस से संपर्क किया. पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.
आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज डोंबिवली पुलिस ने इस साइबर ठगी के मामले में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (आईटी एक्ट) के तहत एफआईआर दर्ज की है. पुलिस के अनुसार, यह ठगी अगस्त से सितंबर के बीच अंजाम दी गई. शिकायत के आधार पर साइबर सेल भी जांच में जुट गई है. पुलिस का कहना है कि ऐसे मामलों में डिजिटल सबूत बेहद अहम होते हैं. इसलिए हर ट्रांजैक्शन और ऑनलाइन गतिविधि को खंगाला जा रहा है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







