
Ideas of India 2026: ब्लैक सूट में हैंडसम लगे अनिल कपूर, 'सूबेदार' को बताया सबसे चैलेंजिंग रोल
ABP News
Ideas of India 2026: बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर भी मुंबई में चल रही एबीपी नेटवर्क की समिट 'आईडिया ऑफ इंडिया' में शामिल होने पहुंचे. ब्लैक सूट में एक्टक बेहद हैंडसम लग रहे हैं.
मुंबई में चल रही दो दिवसीय आईडिया ऑफ इंडिया समिट के दूसरे दिन बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर भी पहुंचे हैं. दूसरे दिन के आखिरी सेशन के लिए अनिल कपूर ब्लैक सूट में यहां पहुंचे और हमेशा की तरह ही बेहद हैंडसम लग रहे हैं. सेशन की शुरुआत में 'सूबेदार' का ट्रेलर भी दिखाया गया. आइये बताते हैं अनिल ने यहां क्या- क्या बात की है.
किस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा?फिल्म 'सूबेदार' की शूटिंग के बारे में बात करते हुए अनिल कपूर ने कहा कि, 'हमने केवल बीहड़ में ही नहीं बल्कि यूपी के लखनऊ, सुल्तानपु जैसी जगहों पर भी शूट किया. हमने पूरी कोशिश की कि फिल्म में सबकुछ ओरिजिनल रहे. हमने इसमें कम से कम ही जीएफएक्स का इस्तेमाल किया है. क्योंकि हम चाहते थे कि लोग इस फिल्म से कनेक्ट करें'.
एआई का फिल्मों रोलअनिल कपूर से जब एआई के फिल्मों में रोल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि, 'मुझे लगता है ये बहुत जल्दी है, एआई एक रिवोल्यूशन है और हमें इसे इस्तेमाल करना चाहिए. ये हमारा भविष्य है और यूजफुल भी है. कुछ भी नया इवेंशन या इवोल्यूशन होता है वो देश के लिए होता है, हमें इसे अच्छी तरह से इस्तेमाल करना चाहिए. फिल्मों में भी हमें इसे अच्छी तरह से इस्तेमाल करना चाहिए'.













