
Ideas of India: 'मम्मी चाहती हैं मैं शादी कर लूं', सिद्धांत चतुर्वेदी ने मां के लिए की है 'दो दीवाने सहर में'
ABP News
Ideas of India 2026: एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी ने बताया कि उन्होंने अपने पापा के कहने पर CA की पढ़ाई की थी लेकिन एक्टिंग उनका पहले से सपना था.
बॉलीवुड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी मुंबई में चल रही एबीपी नेटवर्क की समिट 'आईडियाज ऑफ इंडिया' में शामिल होने पहुंचे हैं. एक्टर ने इस दौरान अपने करियर स्ट्रगल और एक्टिंग जर्नी के बारे में बात की है. सिद्धांत ने बताया कि कैसे वो सीए की पढ़ाई छोड़कर एक्टिंग में करियर बनाने के लिए पहुंचे हैं. उन्हें अपना पहला ब्रेक कैसे मिला.
CA छोड़ा चुना एक्टिंग करियरसिद्धांत चतुर्वेदी अपना एक्टिंग करियर शुरू करने से पहले सीए की पढ़ाई कर रहे थे. उन्होंने हाल ही में 'आईडिया ऑफ इंडिया' समिट में शामिल हुए, इस दौरान उन्होंने इस बारे में बात की है. सिद्धांत ने बताया कि, 'ऐसा था कि शुरुआत में जहां से मैं आता हूं वहां सपने जो देखना होता हैं वो कहीं ना कहीं उसकी इजाजत नहीं होती. बड़े सपने कि बॉलीवुड में हीरो बनना, ना कोई बैकअप ना कुछ, मेरे पिताजी का हमेशा से कहना था कि पहले पढ़ाई कर लो ताकी गर वहां हो पाता तो जो लाइफ मैंने तुम्हें दी है तो तुम मेंटेन कर लो. तो न्होंने कहा कि पहले 21 साल तक पढ़ाई कर लो उसके बाद जो करना है वो कर लेना. मैंने कहा कि बीकॉम कर लेता हूं, एमबीए कर लेता हूं, तो उन्होंने कहा कि नहीं- नहीं सीए करो. मैंने कहा ये आसान नहीं है, तो उन्होंने मुझे समझाया कि जो तुम सपने देख रहे हो वो भी आसान नहीं है. तो मैंने मेहनत की पढ़ाई की और सीए क्लियर किया.'
इसके बाद सिद्धांत ने बताया कि उनके पिता के कहने पर उन्होंने सीए किया और फिर क़लेज में पढ़ाई करते समय ही उनका टाइम्स ऑफ इंडिया के फ्रेश पेज में फोटो आया. उन्होंने वो पिताजी को दिखाया और कहा कि मुझे तो यही करना है. बस इसके बाद एक्टर मुंबई चले गए.
यूट्यूब से शुरू हुआ सफरशुरुआती तीन साल सिद्धांत के लिए काफी मुश्किल रहे. इसके बाद उन्होंने एक यूट्यूब चैनल पर सीरीज की, जिसके बाद उनके मन में थोड़ी उम्मीद जागी. इसके बाद एक्टर पर एक पार्टी में जोया अख्तर की नजर पड़ी और उन्होंने सिद्धांत को 'गली बॉय' फिल्म ऑफर कर दी. यहां से सिद्धांत का एक्टिंग का सफर असल में शुरू हुआ.













