
Ideas of India: पंकज त्रिपाठी ने बताया कैसी चल रही है 'कालीन भैया' की बड़े पर्दे की तैयारी. बचपन के किस्से किए शेयर
ABP News
Ideas of India 2026: बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी एबीपी नेटवर्क की मुंबई में आयोजित हो रही समिट 'आईडियाज ऑफ इंडिया' में शामिल होने पहुंचे. जहां उन्होंने अपने विचार रखे हैं.
मुंबई में आयोजित हो रही दो दिवसीय एबीपी नेटवर्क की समिट 'आईडियाज ऑफ इंडिया 2026' में शामिल होने लगातार कई सितारे आ रहे हैं. ये सेलेब्स इन समिट में कई मुद्दों को लेकर बात कर रहे हैं. इसी कड़ी में अब एक्टर पंकज त्रिपाठी ने भी इस समिट में शिरकत की है. एक्टर यहां पर रियल लाअप और रील लाइफ के अंतर के बारे में बात कर रहे हैं.
कालीन भैया की तैयारीईवेंट में पंकज त्रिपाठी से पूछा गया कि उनकी 'मिर्जापुर' फिल्म की तायीर कैसी चल रही है, तो उन्होंने इसके जवाब में कहा कि, 'उसकी तैयारी तो मेकर्स कर रहे हैं मुझे तोबस जाना है और संवाद बोलना है. बिलकुल ऐसे ही जैसे मैं अभी बोल रहा हूं धीरे- धीरे. सिद्धार्थ पूछ रहा था कि फिट लग रहे हो, तो बता दूं कि अभी जाकर दौड़ लगाऊंगा. तो ऐसे ही एक्टिंग की तैयारी चल रही है'.
पंकज त्रिपाठी का बचपनअपने बचपन के बारे में बात करते हुए पंकज ने कहा, 'मेरा बचपन बहुत सुंदर था, वहां कुछ टीवी तो नहीं होती थी, चार रेडियो सेट थे. वहां ना सड़क थी ना बिजली थी, तो बच्चों के खेलने के लिए सांप, बिच्छु, तारा यही सब होते थे. हमारे घर के पीछे नदी थी, उसमें हमने तैरना सीख लिया. ऐसा ही बचपन था बड़ा इत्मिनान वाला. बचपन में किसी ने कहा कि छोटे- छोटे कीड़े होते हैं नदी- तालाब में पंडुब्बी उन्हें पी लोगे तो तैरना सीख जाओगे. तो हमने पी लिया और तैरना सीख गए'.













