
ICC World cup 2023 Final: 2500 रन, 85 विकेट... टीम इंडिया के टॉप 5 बॉलर्स-बैटर्स का रिकॉर्ड डराएगा ऑस्ट्रेलिया को
AajTak
Team India World cup 2023: टीम इंडिया वर्ल्ड कप 2023 में अब तक 10 में से 10 मैच जीत चुकी है. अब वह 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया से फाइनल खेलने उतरेगी. इस दौरान हमने टीम इंडिया के चोटी के पांच बल्लेबाज और पांच गेंदबाजों के आंकड़ों को देखा. इसमें सामने आया कि टॉप 5 बल्लेबाज वर्ल्ड कप में 2500 से ज्यादा रन और टॉप 5 बॉलर 85 विकेट झटक चुके हैं.
Most runs, wickets in ICC World cup 2023 by Indian: टीम इंडिया ने 8 अक्टूबर 2023 को वर्ल्ड कप का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था, इसके बाद लगातार उसने वर्ल्ड कप में एक के बाद एक जीत दर्ज की. अब तक टीम इंडिया वर्ल्ड कप में कुल 10 मैच जीत चुकी है. अब रोहित शर्मा एंड कंपनी की निगाहें 19 नवंबर को अहमदाबाद में फाइनल मुकाबला जीतने पर होगी. जहां उसका मुकाबला 5 बार की वर्ल्ड चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया से होगा.
फिलहाल इस महामुकाबले से पहले हमने टीम इंडिया के पांच टॉप बॉलर्स और पांच टॉप बैटर्स के आंकड़ों को देखा. इसमें सामने आया कि हमारे बैटर्स अब तक 2523 रन बना चुके हैं. वहीं टॉप पांच गेंदबाज 85 विकेट झटक चुके हैं. ऐसे में 5 बार की वर्ल्ड चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया भी भारत से फाइनल के महामुकाबले से पहले जरूर इन खिलाड़ियों का तोड़ निकालने के लिए रणनीति बनाएगी. क्योंकि इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया एक या दो खिलाड़ियों पर आश्रित नहीं रही है.
वैसे टीम इंडिया की ओर से इस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी विराट कोहली हैं. उन्होंने 15 नवंबर को 80 रन बनाते ही सचिन तेंदुलकर के एक वर्ल्ड कप सीजन में बनाए गए रिकॉर्ड को पछाड़ दिया. सचिन ने 2003 के वर्ल्ड कप में 673 रनों की कीर्तिमान स्थापित किया था. कोहली के नाम वर्ल्ड कप में 700+ रन हैं.
वहीं, मोहम्मद शमी भी किसी एक वर्ल्ड कप में भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट (23*) लेने वाले गेंदबाज बन चुके हैं. वह वर्ल्ड कप में भी ओवरऑल सबसे ज्यादा विकेट (54*) लेने वाले भारतीय गेंदबाज भी हैं. शमी और कोहली दोनों के पास अभी इस रिकॉर्ड को और भी सुधारने का मौका है.
विराट कोहली, रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल और शुभमन गिल अब तक इस वर्ल्ड कप में कुल मिलाकर 2,523 रन बना चुके हैं. वहीं मोहम्मद शमी के नेतृत्व में जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज ने 85 विकेट लिए हैं.
टीम इंडिया के टॉप 5 बल्लेबाजों का वर्ल्ड कप में प्रदर्शन

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



