
ICC U-19 World Cup: 'महामुकाबले' से पहले टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर, कप्तान समेत 5 खिलाड़ी हुए फिट
AajTak
भारतीय टीम की नजरें 2020 के विश्व कप में मिली हार का बदला चुकता करने पर है. साउथ अफ्रीका में हुए उस वर्ल्डकप के फाइनल में बांग्लादेश ने भारत को तीन विकेट से शिकस्त दी थी.
ICC U-19 World Cup: बांग्लादेश के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबले से पहले भारतीय अंडर-19 टीम के लिए अच्छी खबर है. कप्तान यश धुल समेत पांच खिलाड़ी इस अहम मुकाबले में भाग लेने के लिए स्वस्थ हो चुके हैं. क्वार्टरफाइनल मुकाबला शनिवार को एंटीगा के कूलीज क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित होना है.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












