
ICC ODI Team of the Year: बाबर आजम बने कप्तान, नहीं मिली किसी भारतीय खिलाड़ी को जगह
AajTak
इस टीम में 2 पाकिस्तानी खिलाड़ी, 3 बांग्लादेशी, 2 श्रीलंकाई, 2 दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों और आयरलैंड की तरफ से पॉल स्टर्लिंग और सिमी सिंह को टीम में जगह मिली है. यह टीम साल 2021 में इस फॉर्मेट में किए गए प्रदर्शन को ध्यान में रखकर चुनी गई है.
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने साल 2021 की वनडे टीम का ऐलान कर दिया है. ICC की इस टीम में किसी भारतीय खिलाड़ी को जगह नहीं मिली है. वहीं, पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम को टीम की कमान मिली है. बाबर के अलावा एक और पाकिस्तानी बल्लेबाज फखर जमान को भी जगह मिली है. इस टीम में 2 पाकिस्तानी खिलाड़ी, 3 बांग्लादेशी, 2 श्रीलंकाई, 2 दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी और आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग तथा सिमी सिंह को चुना गया. यह टीम साल 2021 में इस फॉर्मेट में किए गए प्रदर्शन को ध्यान में रखकर चुनी गई है. Power-hitters, terrific all-rounders, fiery pacers 🔥 The 2021 ICC Men's ODI Team of the Year has all the bases covered 🤩 pic.twitter.com/R2SCJl04kQ

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












