
ICC Men's T20I Team of the Year: ICC ने बताई 2021 की बेस्ट टी-20 प्लेइंग-11, बाबर कप्तान, एक भी भारतीय नहीं
AajTak
साल 2021 में हुए टी-20 वर्ल्डकप को ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम किया था. लेकिन आईसीसी ने साल की बेस्ट टीम बनाई है, जिसमें पाकिस्तान के खिलाड़ियों का जलवा दिखा है.
ICC Men's T20I Team of the Year: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने साल 2021 की बेस्ट टी-20 प्लेइंग-11 का ऐलान कर दिया है. पिछले साल के लिए आईसीसी अवॉर्ड्स का ऐलान जल्द होने वाला है, ऐसे में अब एक-एक कर साल के बेस्ट परफॉर्मर से पर्दा उठ रहा है. आईसीसी की बेस्ट टी-20 प्लेइंग-11 की कप्तानी बाबर आज़म के हाथ में गई है. जबकि इस टीम में एक भी भारतीय खिलाड़ी को जगह नहीं मिली है. प्लेइंग-11 में तीन खिलाड़ी पाकिस्तान क्रिकेट टीम के हैं. इनमें बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर) और शाहीन अफरीदी (तेज़ गेंदबाज) को शामिल किया गया है. 🇵🇰🇵🇰🇵🇰 🇦🇺🇦🇺 🏴 The XI players who make up the ICC Men’s T20I Team of the Year is revealed! 📝 Does your favourite player feature in the side? Details 👉 https://t.co/TtQKyBL3rw pic.twitter.com/KoBL5cN1Rn

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












