
ICC की एक धमकी ने निकाल दी पाकिस्तान की सारी अकड़, वर्ल्ड कप बायकॉट किया तो तबाह हो जाएगा क्रिकेट बोर्ड
AajTak
ICC, PCB प्रमुख मोहसिन नक़वी के बांग्लादेश समर्थन वाले बयान से नाराज है. अगर पाकिस्तान T20 वर्ल्ड कप से हटता है, तो उस पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए जाने की तैयारी है. PCB बांग्लादेश के लिए भी पाकिस्तान की तरह हाइब्रिड मॉडल की मांग कर रहा है.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आगाज में दो हफ्ते से भी कम का वक्त बचा है. लेकिन इससे पहले बांग्लादेश और पाकिस्तान की ड्रामेबाजी चरम पर है. पहले बांग्लादेश ने भारत में मैच खेलने से इनकार किया तो फिर इस विवाद में पाकिस्तान की एंट्री हुई. अब जब आईसीसी ने बांग्लादेश को वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया तो पाकिस्तान भी अकड़ दिखाने लगा. पाकिस्तान ने भी वर्ल्ड कप के बहिष्कार की धमकी दी. लेकिन आईसीसी के एक अल्टीमेटम ने पाकिस्तान की सारी अकड़ निकाल दी. आइए जानते हैं विवाद की पूरी कहानी...
दरअसल, बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से रिलीज किए जाने के बाद से तनाव चरम पर है. इसी घटना के बाद बांग्लादेश ने आईसीसी को लेटर लिखा और भारत में होने वाले अपने मैच को श्रीलंका शिफ्ट कराने की मांग की. इस विवाद को पाकिस्तान ने खूब तूल दिया. बांग्लादेश को भड़काया. लेकिन दोनों की दाल नहीं गली और आईसीसी ने बांग्लादेश को बाहर कर दिया.
यह भी पढ़ें: बहिष्कार की धमकी के बीच पाकिस्तान ने घोषित की T20 वर्ल्ड कप टीम... बाबर आजम IN, हारिस रऊफ आउट
इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने आईसीसी को ही घेर लिया. बोर्ड को भला बुरा कहते हुए कई आरोप लगाए. यहां तक की वर्ल्ड कप के बहिष्कार की धमकी दे डाली. फिर आईसीसी ने पाकिस्तान को रास्ते पर लाने के लिए कड़ा संदेश दिया.
आईसीसी ने चलाई चाबुक
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) मोहसिन नक़वी के बयानों से नाराज हो गया. आईसीसी ने साफ किया कि अगर पाकिस्तान भी बांग्लादेश की तरह T20 वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं लेने का फैसला करता है, तो ICC उस पर कड़ी कार्रवाई कर सकता है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










