
IB अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के आरोपी ताहिर हुसैन को दिल्ली HC से झटका, जमानत याचिका खारिज
AajTak
2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों में आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मुख्य आरोपी ताहिर हुसैन की जमानत याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने खारिज कर दी है. पुलिस ने कोर्ट को बताया कि ताहिर प्रभावशाली हैं और जमानत मिलने पर गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं.
2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगे में आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. कोर्ट ने ताहिर हुसैन की जमानत याचिका खारिज कर दी है.
कोर्ट में ताहिर हुसैन ने क्या दलील दी? दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में कहा कि ताहिर हुसैन एक प्रभावशाली व्यक्ति हैं और अगर उन्हें जमानत दी गई तो गवाहों को प्रभावित किए जाने का खतरा रहेगा. वहीं, ताहिर हुसैन की ओर से दलील दी गई कि वह पिछले पांच साल से जेल में हैं और इस केस में अन्य आरोपियों को पहले ही जमानत मिल चुकी है. इसके बावजूद कोर्ट ने उनकी जमानत मंजूर नहीं की.
दिल्ली दंगों के दौरान हुई थी अंकित शर्मा की हत्या बता दें कि 24 फरवरी 2020 को उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हिंसा भड़की थी, जिसमें 53 लोगों की मौत हो गई थी और कई घायल हुए थे. इसी दौरान इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या कर दी गई थी. उनका शव खजूरी खास नाले से बरामद हुआ था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अंकित शर्मा के शरीर पर 51 चोटों के निशान पाए गए थे.
अंकित शर्मा के पिता रविंदर कुमार ने 26 फरवरी 2020 को दयालपुर थाने में बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई थी, जिसके बाद उनका शव बरामद हुआ था. इस मामले में ताहिर हुसैन को मुख्य आरोपी बनाया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










