
IAS पूजा सिंघल के बाद अब DC रामनिवास यादव से सवाल, 1000 करोड़ के अवैध खनन मामले में ED की पूछताछ
AajTak
झारखंड में 1000 करोड़ के अवैध माइनिंग मामले में साहेबगंज डीसी राम निवास यादव से ईडी रांची में पूछताछ कर रही है. उन्हें ईडी ने समन भेजा था और सोमवार को हाजिर होने के लिए कहा था. सीनियर आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल जिन्हें मनरेगा घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया था, उसके बाद डीसी साहेबगंज दूसरे ब्यूराक्रेट हैं जिन्हें ईडी ने बुलाया है.
झारखंड में ED का एक्शन बरकरार है. मई 2022 से ईडी का एक्शन पूजा सिंघल के ठिकानों पर छापेमारी से शुरू हुआ था जो कि अबतक लगातार चल रहा है. अब 1000 करोड़ के अवैध माइनिंग मामले में साहेबगंज डीसी राम निवास यादव से ईडी रांची में पूछताछ कर रही है. उन्हें ईडी ने समन भेजा था और सोमवार को हाजिर होने के लिए कहा था. इस समन के बाद डीसी समय से प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर पहुंच गए थे.
सीनियर आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल जिन्हें मनरेगा घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया था, उसके बाद डीसी साहेबगंज दूसरे ब्यूराक्रेट हैं जिन्हें ईडी ने बुलाया है. ईडी ने कुछ महीनों पहले विज्ञप्ति जारी कर कहा था कि माइन मिनरल का 2020 से 2022 के बीच 1000 करोड़ की अवैध माइनिंग साहेबगंज और उसके आस पास से हुई है. ये माइनिंग पंकज मिश्रा विधायक प्रतिनिधि हेमंत सोरेन के संरक्षण में हुई है.
पंकज मिश्रा पर भी उठ रहे सवाल
पंकज मिश्रा को डीसी साहेबगंज का करीबी बताया जाता है. जांच में पाया गया कि पंकज मिश्रा ने जिला प्रशासन को फोन कॉल्स भी किए था. यह कॉल उन्होंने तब ज्यादा किए जब अवैध माल की धुलाई कर रहा वाहन गंगा में जा गिरा था और दुर्घटना हो गई थी.
CM हेमंत सोरेन ने पूछताछ में कही थी ये बात
इसी मामले में जब सीएम हेमंत सोरेन से पूछताछ हुई थी तब उन्होंने इस पूछताथ पर सवाल खड़े किए थे और उन्होंने कहा था कि माइनर मिनरल का जिम्मा जिला प्रशासन का है, तो उनसे क्यों पूछताछ हो रही है? अगर कोई घोटाला हुआ था तो उसको पकड़ना जिला प्रशासन या अधिकारी का काम है. उन्होंने किसी से या किसी को गड़बड़ होने पर एक्शन लेने से कब मना किया है. तभी से अवैध माइनिंग मामले में ब्यूरोक्रेट्स से पूछताछ की जा रही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










