
IAS टीना डाबी को आया गुस्सा, अस्पताल विजिट के दौरान ठेकेदार की लगाई क्लास
AajTak
जैसलमेर की कलेक्टर टीना डाबी ने जवाहर अस्पताल का निरीक्षण किया. इस दौरान सफाई व्यवस्था देखकर काफी नाराज हुईं. उन्होंने वार्डों के शौचालयों का निरीक्षण किया. यहां गंदगी देखते ही ठेकेदार को बुलाकर दिन में तीन बार सफाई करने का निर्देश दिया. ऐसा न होने पर कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने मेडिकल एवं सर्जिकल के साथ ही पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड का निरीक्षण किया और भर्ती मरीजों की जानकारी ली.
राजस्थान के जैसलमेर की कलेक्टर टीना डाबी ने रविवार को जवाहर अस्पताल का निरीक्षण किया. निरीक्षण की जानकारी पहले से ही अस्पताल प्रबंधन को मिल गई थी. इस पर सभी कर्मचारी आनन-फानन व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुट गए लेकिन सफाई व्यवस्था को सुधारा नहीं जा सका. इससे अस्पताल प्रबंधन की पोल खुल गई और कलेक्टर की लताड़ झेलनी पड़ी.
ठेकेदार को बुलाकर हिदायत दी
जैसलमेर जिला कलेक्टर टीना डाबी ने अस्पताल की सफाई व्यवस्था देखकर काफी नाराज हुईं. उन्होंने वार्डों के शौचालयों का निरीक्षण किया. यहां गंदगी देखते ही ठेकेदार को बुलाकर दिन में तीन बार सफाई करने का निर्देश दिया. ऐसा न होने पर कार्रवाई की जाएगी.
वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी को निर्देश
उन्होंने वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीके वर्मा को निर्देश दिए कि वो वार्डों के शौचालयों की सफाई व्यवस्था बेहतर कराएं. इसके लिए पैरामेडिकल स्टाफ एवं चिकित्सा अधिकारी को भी मॉनिटरिंग के लिए कहें.
मरीजों से की बातचीत

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










