
IAS की सूझबूझ... DM ने कार के बोनट पर चढ़कर मानी मांगें, शांत होकर लौट गई गुस्साई भीड़
AajTak
Bhopal News: मां भवानी हिंदू संगठन के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बैरसिया में 'लव जिहाद' चल रहा है. स्कूली छात्राओं को समुदाय विशेष के युवा अश्लील मैसेज भेजते हैं और पीछा करते हैं. लड़कियों का बाहर जाना मुश्किल हो गया है.
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ और अश्लील मैसेज भेजने के विरोध में जंगी प्रदर्शन किया गया. हिंदू संगठनों के आह्वान पर बैरसिया इलाके में हजारों लोग सड़कों पर उतर आए और थाना घेरने पहुंच गए. भीड़ का गुस्सा देख मामले को संभालने के लिए जिला कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह को मौके पर पहुंचना पड़ा. कलेक्टर ने कार के बोनट पर चढ़कर सख्त कार्रवाई का आश्वान दिया तब जाकर भीड़ शांत हुई.
भोपाल के बैरसिया इलाके में एक किशोरी को अश्लील संदेश भेजने वाले एक शख्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर भीड़ ने थाने का घेराव किया. गुस्साई भीड़ पुलिसकर्मियों की बात सुनने तैयार नहीं थी. मामला बिगड़ता देख मौके पर जिला कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह पहुंचे, लेकिन जब धक्का-मुक्की में फंसे तो उन्हें कार के बोनट पर चढ़ना पड़ा. कलेक्टर ने माइक के जरिए भीड़ को संबोधित कर मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया और प्रदर्शन को समाप्त करवा दिया. देखें Video:-
दरअसल, मां भवानी हिंदू संगठन के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि भोपाल के बैरसिया इलाके में 'लव जिहाद' चल रहा है. स्कूली छात्राओं को समुदाय विशेष के युवा अश्लील मैसेज भेजते हैं और पीछा करते हैं. लड़कियों का बाहर जाना मुश्किल हो गया है.
इनका कहना
इस मामले में बैरसिया के SDOP आनंद कलाडांगी ने बताया कि 15 साल की लड़की को अश्लील संदेश और धमकी भेजने के आरोप में अरमान लाला और उसके दो साथियों जीशान खान और अनस खान को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो और भारतीय न्याय संहिता के प्रावधानों के तहत केस दर्ज किया गया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










