
Hyundai Creta को टक्कर देने आ रही 3 कारें, लिस्ट में Maruti, Toyota, Honda शामिल
AajTak
मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट पसंद करने वाले ग्राहकों को आने वाले दिनों में कई ऑप्शन मिलने जा रहे हैं. इस सेगमेंट की पॉपुलर कार Hyundai Creta को टक्कर देने के लिए 3 कारें लॉन्च होने जा रही हैं. ये कार Maruti, Toyota और Honda लेकर आ सकती हैं.
भारतीय बाजार में मिड साइज एसयूवी (mid-size SUV) सेगमेंट तेजी से पॉपुलर हो रहा है. इस सेगमेंट में अभी सबसे ज्यादा पसंद Hyundai Creta और Kia Seltos को किया जाता है. लेकिन अब इन दोनों ही गाड़ियों को टक्कर देने के लिए जल्द 3 नई कारें बाजार में दस्तक देने वाली हैं.
Honda कर रही SUV पर काम सेडान सेगमेंट की सबसे पॉपुलर Honda City कार बनाने वाली कंपनी Honda Cars अब इंडियन मार्केट में एक नई मिड-साइज एसयूवी लाने पर ध्यान दे रही है. खबरों के मुताबिक कंपनी की ये कार उसकी RS Concept कार पर आधारित SUV होगी. कंपनी ने अपनी इस कॉन्सेप्ट कार को 2021 में इंडोनेशिया के ऑटो शो में दिखाया था. ये BR-V और City दोनों के अनोखे मेल से बनेगी. वहीं इस गाड़ी में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन होने की उम्मीद है. कंपनी ने हाइब्रिड टेक्नोलॉजी पर फोकस किया है, इसलिए इसमें हाइब्रिड पॉवरट्रेन का ऑप्शन भी मिल सकता है.
Toyota और Maruti का ज्वॉइंट प्लान Toyota Motor और Maruti Suzuki के बीच फिलहाल Baleno और Glanza बनाने को लेकर एक समझौता है. ये दोनों गाड़ियां लगभग एक जैसी हैं, लेकिन दोनों कंपनियां अपने-अपने ब्रांड नाम से इन्हें बेचती हैं.
अब दोनों कंपनियां मिलकर एक मिड-साइज एसयूवी पर काम कर रही हैं. इन्हें भी अलग-अलग ब्रांड नाम से लॉन्च किया जाएगा. खबरों के मुताबिक ये गाड़ी टोयोटा के DNGA प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होने की उम्मीद है. इसमें 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन हो सकता है. साथ में टर्बोचार्ज्ड ऑप्शन भी आ सकता है.
इन कारों के मार्केट में आने से Hyundai Creta को जबरदस्त चुनौती मिलने वाली है. भारत में मिड-साइज एसयूवी का मार्केट बहुत तेजी से बढ़ रहा है. इंडिया में काम करने वाली लगभग हर कार कंपनी अलग-अलग तरह की एसयूवी लॉन्च कर रही है.
ये भी पढ़ें:

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.











