
Hug करने के इतने रुपये चार्ज करता है ये शख्स, गले लगने के लिए लगती है लोगों की लाइन!
AajTak
शख्स का कहना है कि वो सिर्फ लोगों को भावनात्मक रूप से मदद देते हैं. लेकिन लोग उनके काम को गलत नजर से देखते हैं. ये शख्स सिर्फ लोगों को गले लगाकर (Hug) मोटी कमाई कर रहा है. आइए जानते हैं कैसे...
अभी तक आप डॉक्टर, इंजीनियर, ड्राइवर जैसे पेशों से जुड़े लोगों से मिले होंगे. लेकिन क्या कभी आपने पेशेवर कडलर (Cuddler) के बारे में सुना है, जो सिर्फ लोगों को गले लगाकर पैसे कमाता हो. शायद आपका जवाब नहीं में होगा. तो आइए आज हम आपको बताते हैं एक ऐसे शख्स के बारे में जो सिर्फ लोगों को गले लगाकर (Hug) मोटी कमाई कर रहा है.
ये शख्स खुद को प्रोफेशनल कडलर (Professional Cuddler) बताता है और इसका नाम है ट्रेवर हूटन (Trevor Hooton). 30 साल के ट्रेवर के पास ग्राहकों की लाइन लगती है. वो अपने ग्राहकों को एक घंटे गले लगाने के लिए 7,000 रुपये तक चार्ज करते हैं.
इस काम को उन्होंने 'कडल थेरेपी' (Cuddle Therapy) नाम दिया है. उनका कहना है कि इससे लोगों को सुरक्षित और शांत महसूस करने में मदद मिलती है. ट्रेवर पिछले कई महीनों से ये काम कर रहे हैं. 'द मिरर' की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने ब्रिटेन में अपना ऑफिस भी सेटअप कर लिया है और इस काम को एकदम प्रोफेशनली अंजाम दे रहे हैं.
भावनात्मक रूप से मदद देते हैं: ट्रेवर
ट्रेवर कहते हैं कि वो सिर्फ लोगों को भावनात्मक रूप से मदद देते हैं. लेकिन लोग उनके काम को गलत नजर से देखते हैं. बकौल ट्रेवर- 'मैंने मानवीय संबंध बनाने के अपने जुनून के आधार पर एक व्यवसाय का निर्माण किया. बहुत से लोग इसे बनाने के लिए संघर्ष करते हैं. यह सिर्फ गले लगाने तक सीमित नहीं है, यह लोगों को उनकी जरूरत की चीजें दे रहा है, जो कुछ भी हो सकता है. कडल चिकित्सक के साथ लोग समय, ध्यान और देखभाल किराए पर ले रहे हैं.' ट्रेवर हूटन कहते हैं कि कुछ लोगों को यह पहली बार में थोड़ा अजीब लगता है, लेकिन यह पूरी तरह से सामान्य है और वे जल्दी से सहज महसूस करने लगते हैं. उन्होंने स्वीकार किया कि यह प्रक्रिया पहली बार में थोड़ी असहज हो सकती है.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









