
How to protect from heat wave: दिल्ली और आसपास के राज्यों में गर्मी का कहर...हीट वेव से बचने के लिए अपनाएं ये तरीके
AajTak
राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में तपिश भरी गर्मी, लू के थपेड़े और चिलचिलाती धूप ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने लोगों को इस मौसम में सावधान और सर्तक रहने की सलाह दी है. साथ ही खुद को हीट वेव से बचाने के लिए भी कुछ गाइडलाइंस जारी की हैं.
How to protect from heat wave: भारत की राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में तेज गर्मी का कहर जारी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली समेत कुछ इलाकों के लिए अगले दो दिनों का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसमें लोगों को सतर्क रहने और हीटवेव से खुद को सुरक्षित रखने की बात कही है क्योंकि इस मौसम में छोटी लापरवाही भी जानलेवा हो सकती है. सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान करीब 44.6 डिग्री तक पहुंचा था जो इस मौसम के औसत तापमान से 3.4 अधिक है.
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ऑफिशिअल वेबसाइट पर हीट वेव से बचने के कुछ दिशा-निर्देश दिए गए हैं. यहां हम उन्हीं गाइ़डलाइंस के बारे में आपको बता रहे हैं ताकि इस चिलचिलाती गर्मी और हीट वेव्स से आप खुद को सुरक्षित रख सकें.
हीट वेव से बचे रहने के लिए दिशा-निर्देश
1-इस मौसम में खुद को सुरक्षित रखने के लिए कोशिश करें कि धूप में बाहर जाने से बचें, खास तौर पर दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच.
2- जितना संभव हो, उतना पानी पिएं भले ही प्यास न लग रही हो.
3- हल्के कपड़े, हल्के रंग के कपड़े, ढीले और सूती कपड़े पहनें. धूप में बाहर जाते समय चश्मे, छाता/टोपी, जूते और चप्पल जरूर पहनें.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











